मुझे दल्ला बनाना चाहती थी..सास श्वसुर भी यही चाहते थे…कहती थी टेबलेट खाओ सेक्स बढ़ाओ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-कहती थी…मै तुमसे संतुष्ट नहीं हूं…मेरे लिए लड़के लाओ…या टेबलेट खाकर सेक्स बढ़ाओं। पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति कैमरा के सामने यही कह रहा था। पत्नी के हत्या के आरोप में पकड़ा गया महमद निवासी संजय रजक ने बताया कि वह पत्नी की बेतुके बयान से थक चुका था। अंत में मुझे हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       क्राइम ब्रांच और तोरवा पुलिस को जानकारी मिलि की महमंद निवासी संजय रजक की पत्नी निर्मला रजक ऊर्फ श्रुति गायब है। लोगों ने बताया कि संजय ने पत्नी को मारकर जमीदोज कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। संजय रजक से पूछताछ के बाद रसोई घर से दफन किए गए शव को निकाला गया।

             आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि संजय और श्रति की शादी पांच साल पहले हुई। दोनों के बीच चार साल का बच्चा है। दो साल बाद श्रुति अपने पति के पास आयी। इसके पहले नाराज होकर मायके चली गयी थी। दोनों के बीच बीती रात विवाद हुआ। संजय ने जब श्रुति नींद में थी सिर पर डंबल से हमला किया। फिर पत्नी को गला दबाकर मार डाला। संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। डंंबल और श्रुति के लाश को बरामद कर लिया गया है।

दल्ला बनाना चाहती थी..दूसरों से संबध बनाने की करती थी मांग

      हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्रुति का पति संजय रजक ने बताया कि मुझे दल्ला बनाना चाहती थी। रोज नए-नए लड़कों की मांग करती थी। पांंच साल पहले शादी हुई। एक साल बाद मेरा बेटा पैदा हुआ। इसके बाद वह नए नए लोगोंं से संंबध बनाने की मांग करती थी। ऐसा नहीं करने पर वह मायके भाग गयी। यही कारण है उसे घर नहीं लाया।

             दो साल बाद घर आयी। लेकिन फिर वही पुराना राग अलापने लगी। बात बात पर झगड़ा  करती। संजय ने बताया कि निर्मला रोजाना अत्यधिक सेक्स की मांग करती। सेक्स नहीं करने की स्थिति ताने मारती। दूसरे से संबध बनाती थी। सेक्स बढ़ाने के लिए टेबलेट खाने को कहती। सास श्वसुर भी उसके हांं में हां मिलाते। पूरा परिवार मुझे दलाल बनाना चाहता था।

                  संजय ने बताया कि बीती रात दोनों खाना खाकर सो गए। यकायक सेक्स को लेकर फिर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मैने पास में रखे डंबल से निर्मला के सिर पर वार कर दिया। हमले में निर्मला बेहोश हो गयी। इसके बाद गला दबाकर हत्या की। शव को घर की रसोई में दफना दिया।

मजिस्ट्रियल जांच

आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि शव को रसोई घर से मजिस्ट्रियल आदेश के बाद रसोई घर मे जमीन खोदकर बरामद किया है। जाच पड़ताल में निर्मला के सिर और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। आरोपी पति को गिरफ्तारी के अलावा डंबल भी जब्त कर लिया गया है।

close