पुलिस कप्तान ने की बड़ी सर्जरी…10 सहायक उपनिरीक्षक इधर से उधर..66 आरक्षकों का बदल गया ठिकाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस कप्तान आरिफ एच.शेख ने व्यापक स्तर पर पुलिस महकमें में सर्जरी कर खलबली मचा दिया है। दस सहायक उप-निरिक्षकों के अलावा 66 आरक्षकों का थाना बदल दिया है। कई आरक्षक लम्बे समय से एक ही जमे हुए थे। पुलिस कप्तान ने ऐसे लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस कप्तान ने आईजी के निर्देश पर स्थानांतरित आरक्षकों और उपनिरीक्षकों को कहा है कि आदेश मिलने के तत्काल बाद भेजे गए थानों में उपस्थिति दिखाएं।पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने महकमें में भारी उलटफेर किया है। एक साथ 10 सहायक उप निरीक्षकों के अलावा 66 आरक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। आरिफ शेख ने देर रात आदेश जारी कर निर्देश दिया है कि आदेश मिलने के बाद स्थानांतरित कर्मचारी तत्काल बताए गए थानों में उपस्थिति दर्ज कर सूचित करें।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनसुार सहायक उप निरीक्षक एच.आर.वर्मा को हिर्री थाना से चकरभाठा थाना भेजा गया है। सीता साहू को मस्तूरी से कोनी,बंधु भास्कर कोनी से हिर्री,आर.एल.राठौर को हिर्री से तारबाहर, थालेश्वर सोनी सिविल लाइन से सरकण्डा जाएंगे।
Download CGWALL News App https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पावेल गौरेला से रतनपुर, रमेश शर्मा रक्षित केन्द्र से तोरवा, ओमप्रकाश सिह रक्षित केन्द्र से सिविल लाइन,मनोज शर्मा रक्षित केन्द्र से तारबाहर और इलियाजर लकड़ा रक्षित केन्द्र से गौरेला थाना में नौकरी करेंंगे।

               पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी ट्रांसफर लिस्ट में रक्षित केन्द्र में तैनात कई आरक्षकों की लाटरी निकली है। लम्बे समय से साइड लाइन पर तैनात कई आरक्षकों को पुलिस कप्तान ने थाना की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा कई आरक्षकों पर गाज भी गिरी है। ना चाहते हुए भी आदेश के बाद उन्हें लम्बे समय बाद दूसरे थाना का मुंह देखना पड़ेगा।

                     बताया जा रहा है कि बहुत दिनों या सालों बाद व्यापक स्तर पर आरक्षकों का थाना बदला गया है। कुछ अधिकारियों ने बताया कि आईजी के निर्देश पर  गुड गवर्नेस को ध्यान में रखकर इतनी संख्या में आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

close