जेल जाने वाले शिक्षाकर्मियों का होगा सम्मान…संजय ने बताया..बर्खास्त साथियों का भी होगा आदर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ आंदोलन के दौरान बर्खास्त और जेल जाने वाले शिक्षाकर्मियों को सम्मानित करेगा। सभी शिक्षकों का सम्मान रायपुर में आयोजिन एक कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 14 फरवरी को किया जाएगा।संजय शर्मा ने बताया कि आंदोलन में शामिल सभी शिक्षकों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

              शिक्षक मोर्चा संचालक संजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ अांदोलन के दौरान बर्खास्त किए गए शिक्षको और जेल की प्रताड़ना सहने वाले साथियों का सम्मान करेगा। 15 दिनों तक जले आंदोलन में शासन प्रशासन की बर्खास्तगी और जेल प्रताड़ना जैसी कार्यवाही को झेलने वाले प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मियों का 14 फरवरी दिन बुधवार को राजधानी में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दानवीर भामाशाह सामुदायिक भवन,कचना रोड, खम्हारडीह में गरिमामय माहौल में होगा। ,

  संजय ने बताया कि  शिक्षा कर्मियों ने संविलियन समेत 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में 21 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक प्रदर्शन किया। इस दौरान *शिक्षाकर्मियों की एकता को तोड़ने और आंदोलन से हटाने के लिए प्रशासन ने कई प्रकार के हथकंडे अपनाए थे। बावजूद इसके साथियों ने घुटना टेकने से मना कर दिया। सरकार के आदेश पर सैकड़ों शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया। बहुत साथियों को प्रदेश के कई जेलों में बंद किया गया। लेकिन साथियों का हौंसला नहीं टूटा।

                         संजय ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने सभी जांबाज साथियों का सम्मान करने का फैसला किया है। साथ ही संगठन पदाधिकारी जांबाज साथियों का आभार भी जाहिर करता है।

     संजय ने बताया कि कार्यक्रम के पहले चरण में दोपहर 11:30 बजे संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे से आंदोलन के दौरान बर्खास्तगी और जेल प्रताड़ना झेलने वाले जांबाज शिक्षाकर्मी साथियों का हजारों शिक्षाकर्मी साथियों की उपस्थिति में सम्मान किया जाएगा।

close