बिना बजट का निगम…हाईकोर्ट से कांग्रेस की गुहार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–high court cg– बिलासपुर नगर निगम का बजट क्या और कितना है। कब आया था। इस मामले को लेकर निगम कांग्रेस पार्षदों ने जानकारी के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। कांग्रेस के 24 पार्षदों ने आज हाइकोर्ट पहुंचकर एक याचिका लगाते हुए मांग की है कि निगम  का बजट कब आया और कब संशोधित हुआ। इसकी जानकारी निगम महापौर,सभापति और निमग कमिश्नर से दिलाने का कष्ट करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   आज कांग्रेस के 24 पार्षदों ने हाईकोर्ट पहुंचकर नगर निगम बिलासपुर के महापौर,कमिश्नर और सभापति को प्रतिवादी बनाते हुए एक याचिका दायर की है। कांग्रेसियों ने बताया कि देश के इतिहास का पहला नगर निगम है जो पिछले आठ महीनों से बिना बजट का चल रहा है।

                  कांग्रेस पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि महापौर लगातार जनता और पार्षदों को पिछले कई महीनों से गुमराह कर रहे हैं। बजट कब पारित हुआ और कब संशोधित हुआ इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्बच को विशेष सभा में पेश किया गया बजट अवैधानिक है। जिसे बाद में मंत्री ने निलंबित भी कर दिया था। जबकि 20 अप्रैल को बजट पेश ही नहीं किया गया। महापौर के अनुसार संशोधित बजट 20 अप्रैल को पेश किया गया है  शैलेन्द्र ने बताया कि इस बात की जानकारी निमग के पास भी नहीं है।

                       शैलेन्द्र ने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित बजट जैसा कोई जानकारी निगम के पास नहीं है। जाहिर सी बात है कि बिलासपुर का बजट अब भी निलंबित है। जाहिर सी बात है कि बिलासपुर नगर निगम देश के इतिहास का पहला ऐा शहर है जहां बिना बजट का काम चल रहा है।

close