बजटः धरम और अमर ने कहा सीएम ने रखा सबका ध्यान…शोषण करने वाले कांग्रेसियों का टूटा भ्रम…फिर बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री ने शनिवार को सत्र का अंतिम बजट पेश किया। भाजपा नेताओं ने बजट का स्वागत किया है। कमोबेश सभी भाजपाइयों ने बजट को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुसार बताया है। बजट में छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब और किसान समेत सभी वर्गो के विकास का ध्यान रखा गया है।
                             भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बजट में किसान, युवा, छात्र, महिला और वनवासियों के साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट कृषि शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला है। बजट छत्तीसगढ़ के विकास और प्रगति को गति देने वाला है। साल 2022 तक किसानों की आय दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि बजट के लिए 13 हजार 480 करोड़ रूपये रखें गए हैं।  पिछले बजट का 29 प्रतिशत अधिक है। निश्चित रूप से बजट में किसानों की चिंता को दूर करने का प्रयास किया गया है। धान बोनस के लिए भी 2 हजार 107 करोड़ रू. का प्रावधान है। अब कांग्रेसी किसानों को भ्रमित नही कर पाएंगे। एक बार फिर भाजपा सरकार बनने की नींव मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से रखी है।
                                                  नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बजट में नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए 575 करोड़ का प्रावधान है। सड़क सफाई, प्रकाश व्यवस्था जैसे मूलभूत कार्यो पर राशि व्यय की जायेगी। सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए सन् 2011 की सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण में पाये वंचित वृध्द, विधवा/परित्यक्ता को शामिल किया गया है। तीन लाख लोगों को फायदा मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 80 हजार रूपए तक ईलाज की सुविधा मिलेगी।

                    सांसद लखनलाल साहू ने राज्य बजट की तारीफ की है। वनोपज पर समर्थन मूल्य के साथ राज्य सरकार ने बोनस देने का प्रावधान पर खुशी जाहिर की है। साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन में नमक के बदले चार और चिरौंजी जैसी कीमती वनोपज को खरीद लेते थे।  भाजपा सरकार वनोपज का सही मूल्य वनवासी भाईयों को दे रही है।  कांग्रेसी शोषण से आज वनवासी भाई अपने को मुक्त महसूस कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                           गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि बजट युवा शक्ति को समर्पित है।युवा शक्ति के लिए बजट में 3 हजार 894 करोड़ रू. का प्रावधान है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सशक्त छत्तीसगढ़-सशक्त भारत बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे है।
                                                           भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा, कृषि शिक्षा एवं रोजगार मूलक प्रशिक्षण से उद्यमशील युवाओं को आम जीवन बेहतर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री कौशल स्वरोजगार योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श महाविद्यालय योजना को बजट में जोड़ा गया है। तीन नए महाविद्यालय, 60 मिनी स्टेडियम, 300 सीटर क्रीडा परिसर बनाने का फैसला लिया गया है।
        भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत एवं घनश्याम कौशिक ने कहा कि घर-घर को रौशन करने इस बजट में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और सौभाग्य योजना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विद्युत सुविधा मुहैया करने का संकल्प बजट में है। औद्योगिक प्रोत्साहन से स्थानीय युवाओं को अवसर देने वाले राज्यों में हम चौथे स्थान पर है।
                          महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने कहा कि राज्य बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद ।
close