चोरों ने बनाया कालोनी के सूने घर को निशाना…लाखों के जेवर पार..1 लाख नगदी की चोरी…कालोनी मेें ही थी पीड़िता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार स्थित ओम जोन सन सिटी में 8 और 9 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने गहने समेत लाखों की नगदी और सामान पर हाथ साफ किया है। सुबह 9 फरवरी को जानकारी मिलते ही पुलिस सन सिटी पहुंचकर लिखित शिकायत और अन्य जरूरी कार्रवाई के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीडित परिवार के मालिक का नाम योगेश पटेल और पत्नी का नाम मंजीत पटेल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       9 फरवरी को जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी और डीएसपी नसर सिद्धिकी के साथ पुलिस जवान चोरी की शिकायत मामले की जांच करने शुभम् विहार पहुंचे। पीडित परिवार की मालकिन मंजीत कौर ने बताया कि उसके पति एमआर हैं। खुद सिम्स में नर्स स्टाफ है। पति योगेश 8 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे कोरबा चले गए। दोपहर को करीब दो बजे मेैं सिम्स चली गयी। ड्यटी खत्म होने के बाद ओमजोन में अपनी मां मंजीत कौर के घर में चली गयी।

                                   सुबह करीब 9 बजे घर लौटी। गेट का दरवाजा खोलकर  अंदर गयी तो पाया कि दरवाजा की ताला और कुंडी टूट हुई थी। घर के अन्दर का नजारा देखने के बाद समझ गयी कि चोरों ने रात में अपने मंसूबों को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

           पूछताछ के दौरान संदीप कौर ने बताया कि कमरे में रखी आलमारी टूटी थी। घर का सारा सामान और आलमारी के कपड़े बिखरे हुए मिले। संदीप कौर ने पुलिस को बताया कि डेसिंग टेबल के दराज में रखे एक लाख रूपए को पार कर दिया है। बैग में 2000 और 500 रू के नोट थे। इसके अलावा चोरों ने 1 तोले की चैन, सोने की रिंगं चांदी की पायल की भी चोरी हुई है।

                         पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि बयान के अनुसार एक लाख नगदी के अलावा करीब डेढ़ लाख रूपयों  से अधिक का सोने चांदी के आभुूषओं की चोरी की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

close