सीएम डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ स्कवैश एसोसिएशन के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ स्कवैश एसोसिएशन में सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कार्यालय में हुई एसोसिएशन की बैठक में संस्था के सचिव विष्णु श्रीवास्तव ने बैठक में संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन और पिछली बैठक का पालन प्रतिवदेन प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन कराया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री को राज्य में स्कवैश खेल की गतिविधियों की जानकारी दी।इसके बाद नई कार्यकारिणी के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसमें उपाध्यक्ष लता उसेंडंी, मनोज अग्रवाल, डॉ ए.फरिश्ता,  राकेश पांडे, मनीष रिछारिया और सचिव  विष्णु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मंदीप चांवला सह सचिव डॉ आलोक दुबे, संदीप गोविलकर, विनीत सक्सेना, मूलचंद जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण रिछारिया, डॉ. गिरीशकांत पाण्डेय सहित अन्य शामिल हैं। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव विक्रम सिसोदिया सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close