इकबाल अहमद बोले-सिंहदेव बन गए है BJP के प्रवक्ता,कॉंग्रेस और डॉ रमन मे चोली दामन का साथ

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि डा. रमन सिंह के विरूद्ध राजनांदगांव से चुनाव लड़ने की पूर्व मुख्यमंत्री एवं जकांछ प्रमुख अजीत जोगी की हुंकार ने न केवल भाजपा वरन् कांग्रेस में भी खलबली मचा दी है तथा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने तो भाजपा के प्रवक्ता के रूप में डा. रमन सिंह की भावी जीत पर मुहर लगा दी है तथा अपनी राजशाही सहानुभूति एवं मित्रता का सबूत पेश कर दिया है।यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि राजनांदगांव में कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वयं स्वीकार कर ली है जो डा. रमन सिंह के सामने घुटने टेकने के समान है। आम चर्चा है कि कांग्रेस में कोई ऐसा प्रत्याशी नहीं है जो डा. रमन सिंह के सामने टिक सके। अभी समय है जब नेता प्रतिपक्ष या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रमन सिंह के विरूद्ध लड़ने की हिम्मत जुटाये। अपने घर में तो गीदड़ भी शेर होता है। नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव की डा. रमन सिंह की जीत बाबत् टिप्पणी से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस और डा. रमन सिंह में चोली दामन का साथ है। सिंहदेव के प्रथम विधानसभा चुनाव के समय से ही दोनों की नूराकुश्ती से प्रदेश की जनता वाकिफ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रिजवी ने कहा है कि श्री अजीत जोगी ने डा. रमन सिंह पर उनकी मांद में घुसकर हमला करने का पक्का इरादा कर लिया है और डा. रमन सिंह चाहे जहाँ से भी चुनाव लड़ें, श्री जोगी उसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हैं। श्री अजीत जोगी एक अकेले ऐसे निडर और दमदार शेर की तरह है जो अपनी मांद से बाहर जाकर किसी भी स्थान से किसी भी नेता के विरूद्ध चुनाव लड़कर जीतने की क्षमता रखते हैं। अपनी इसी दमदारी एवं निडरता के लिए जोगी पहचाने जाते हैं। श्री जोगी को प्रदेश की जनता का सहयोग प्राप्त है, इसलिये श्री जोगी जहाँ से भी चुनाव लड़ेगे उनकी जीत पक्की है।

रिजवी ने कहा है कि 11 फरवरी को राजनांदगांव में जोगी द्वारा डा. रमन सिंह के विरूद्ध चुनाव लड़ने की हुंकार पूरी तरह यलगार के रूप में परिवर्तित होगी।जोगी के बारे में सर्वविदित है कि जब वह कोई कमिटमेन्ट करते हैं तो उसके बाद तो वे अपने आप की भी नहीं सुनते। प्रदेश की भाजपा के प्रलोभन व झूठे वादों से त्रस्त जनता ने ठान लिया है कि ‘‘अबकी बार, जोगी सरकार।’’

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close