36 मॉल से 7 थाई लडकियां पकड़ाई…3 लड़के गिरफ्तार…साढ़े़ आठ लाख रूपए बरामद..चल रहा था जिस्म का कारोबार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 मॉल स्थित एक स्पा से संदिग्ध स्थिति में सात लड़कियों को पकड़ा है। सातों लड़कियां थाईलैण्ड की रहने वाली है। पुलिस कार्रवाई में तीन लड़कों को भी संदिग्ध और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को स्पा से साढे आठ लाख रूपए नगद मिले हैं। फिलहाल 36 मॉल में हड़कम्प है। खबर लिखे जाने तक संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गयी थाई लड़कियों और लड़कों के खिलाफ पूछताछ की कार्रवाई चल रही थी।पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि शहर में कई स्थानों में जिस्मफरोसी की संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। सूचना के आधार पर बिलासपुर पुलिस की टीम ने आईपीएस उदय किरण की अगुवाई में 36 मॉल स्थित स्पा में दबिश दी है।

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
cgwall.com के Facebook पेज से जुडने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने करीब सात बजे कार्रवाई की है। स्पा से सात थाई लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है। पकड़ी गई सभी लड़कियां थाईलैण्ड की रहने वाली हैं।महिला स्पा से पुलिस ने तीन लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि स्पा में पुलिस को जिस्मफरोसी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। उदित किरण की अगुवाई में स्पा में कार्रवाई के दौरान साढ़े आठ लाख रूपयों के अलावा कुछ आपत्तिजनक सामाग्रियां भी मिली हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को भी बरामद किया है। सबके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत करवाई की गई है।

दो आरक्षक गए थे मसाज कराने
जानकारी के अनसुार  सीएसपी उदित किरण सिंह ने कोतवाली थाने के आरक्षक प्रमोद सिंह और अनूप किंडो को खबर की सच्चाई जानने मसाज पार्लर भेजा। देर शाम साइबर सेल की टीम दोनों स्पा सेंटरों में एक साथ छापामारी की। पुलिस को अलग अलग मसाज पार्लर से संदिग्ध अवस्था मे थाईलैंड की सात युवतियां हाथ आयी। पार्लर में शहर के दो युवक भी पकडाए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है। मंथली और साल भर का पैकेज ग्राहकों को देकर चलाया जा रहा था।


close