एक स्थान पर जमें अंगदों को हटाया जाएगा…आईजी ने लिखा पांंचो पुलिस कप्तान को पत्र…गंभीरता से करें आदेश का पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने संभाग के पांचों पुलिस कप्तानों को पत्र जारी किया है। एक ही स्थान पर  2 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियो को हटाने को कहा है। पत्र जारी कर आईजी ने कहा है कि यदि दो साल से अधिक समय से जमें कर्मचारियों को नहीं हटाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताना होगा। आईजी ने 15 फरवरी के पहले तक आदेश पर अमल करने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               आईजी दीपांशु काबरा ने संभाग के सभी पुलिस कप्तानों को पांच बिन्दू वाला पत्र थमाया है। सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि एक ही स्थान पर लम्बे समय से जमें कर्मचारियों को जल्द से जल्द हटाया जाए। आदेश का पालन कडाई से हो।

                       आईजी ने कहा है कि क्राईम ब्रांच थाना,पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,रक्षित केन्द्र के मुंशी मददागर रीडर एसटी शाखा में काम करने वाले जिला बल के कर्मचारी जो संबधित स्थान 2 साल जमें हैं उन्हें नए स्थानों पर भेजा जाए। दीपांशु काबरा ने सख्त निर्देश दिया है कि पदस्थापना के समय ध्यान रखा जाए कि कहीं नए स्थान पर किसी पुराने कर्मचारियों को तो नहीं भेजा जा रहै। जिन्होने संबधित स्थान पर पहले से ही काम किया हो।

                जिन कर्मचारियं ने एक स्थान पर 2 साल तक काम करने के बाद भी नहीं हटाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताना होगा।

close