सिटी सेन्टर की बत्ती गुल,बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन,मीटर भी उखाड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सिटी सेन्टर बिजली कनेक्शन को बिजली विभाग ने काट दिया है। कार्रवाई के बाद सिटी सेन्टर संचालक चुप और काम्पलेक्स के व्यापारियों में हड़कम्प है। सभी व्यापारी अब परेशान हैं। तोरवा क्षेत्र जोनल इंजीनियर सुरेश जांगड़े ने बताया कि अस्थायी कनकेक्शन दिया गया था। बिजली भुगतान नहीं होने पर पावर डिसकनेक्ट किया गया है। प्रबंधन ने नया आवेदन भी नहीं किया। इसलिए मीटर भी उखाड़ लिया गया है।मालूम हो कि सिटी सेन्टर को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। मामले में कोर्ट,निगम और सचिव स्तर पर सुनवाई के बाद सिटी सेन्टर निर्माण को शासन ने अवैध ठहरा दिया है। निगम ने भी कोर्ट में एकतरफा बयान दिया था कि सिटी सेन्टर संचालकों ने गलत जानकारी और दस्तावेज पेश कर नक्शा पास करवाया। निगम प्रशासन को अंधेरे में रखा। सिटी सेन्टर संचालकों ने जिस स्थान से रास्ता होना बताया है जमीन निगम प्रशासन का है। इसके अलावा बिना अनुमति अतिरिक्त रकवे में सिटी सेन्टर का निर्माण किया गया गया है।




सभी जगह से सिटी सेन्टर को हार मिली। सिटी सेन्टर के खिलाफ आवेदक ने दो आवेदन लगाए हैं। आवेदक सलूजा ने सीमांकन की मांग की है। फिलहाल सीमांकन का मामला अभी प्रक्रियाधीन है। जानकारी मिली है कि जल्द ही सीमांकन को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लोकसुराज अभियान जिला नोडल अधिकारी ने सीमांकन के आवेदन को राजस्व विभाग तक भेज भी दिया है।

नहीं किया भुगतान…मीटर भी उखाड़ा
जोनल इंजीनियर सुरेश कुमार जांगड़े ने बताया कि मांग पर एक साल के लिए अस्थायी कनेक्शन दिया गया था। संचालकों ने बिल का भी भुगतान नहीं किया। ना ही कनेक्शन के लिए आवेदन ही किया। बार बार संज्ञान में लाए जाने के बाद भी बिजली बिल भुगतान नहीं किया गया। राशि भी बड़ी है। इसलिए सोमवार को बिजाली विभाग ने सिटी सेन्टर का पावर कट कर दिया है। कनेक्शन तार के अलावा मीटर भी उखाड़ लिया गया है।
व्यापारियों में हडकम्प
सिटी सेन्टर का पावर कट होने के बाद व्यापारियों में गहरी नाराजगी है। व्यापारियों ने शिकायत करने का पूरा मन बना लिया है। देखते हैं कि आगे अब क्या होता है। क्योंकि सभी को अब सीमांकन का इंतजार है।



close