बीच सड़क में अर्धनग्न प्रदर्शन…कलेक्ट्रेट से पहले पहुंच गए थाना…पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झूमाझटकी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पेट्रोल डीजल मूल्य बृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस नेताओं ने देवकीनंदन चौक में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि कर भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         यूथ कांग्रेस, कांग्रेस और एनएसयूआई नेताों ने  सोमवार को कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज सोनी की अगुवाई में देवकीनंदन चौक में अर्धनग्न धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मणि वैष्णव ने बताया कि पेट्रोल और डीजल मूल्यों में लगातार वृद्धि से गरीबों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। सरकार पूंजीपतियों की बनकर रह गयी है। गरीबों को हर मोर्चे पर लूटा जा रहा है। गरीब और आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है। यह जानते हुए भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी गिरावट हुई है। बावजूद इसके सरकार पेट्रोल डीजल के दामों लगातार बढोत्तरी कर गरीब जनता से खुलेआम लूट पाट कर रही है। कोष भरने के बाद पूंजीपतियों को लुटाया जा रहा है।

            देवकीनंदन चौक पर लगभग आधे घंटे तक कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। हमको कर दिया नंगा का नारा लगाया। सरकार के खिलाफ जमकर भाषणबाजी भी की। भाषमवाजी के बाद सभी कांग्रेसी देवकीनंदन चौक से कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही धर दबोचा। करीब चार पांच घंटे तोरवा थाना में कांग्रेसियों को बैठाकर रखा गया। शाम पांच बजे गिरफ्तार किये गए सभी 29 लोगों को पुलिस ने निशर्त रिहाई की। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

                                     पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल मणि वैष्णव ने  बताया कि पेट्रोल, डीजल के दामों में बेहिसाब  मूल्य वृद्दि से जनमानस परेशान है। सरकारी कूपन से पेट्रोल-डीजल डलवाने वाले और जनता के पैसों से विदेश यात्रा करने वाले भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर मौजमस्ती का आरोप लगाया।

       छात्र नेता वसीम खान कहा कि भाजपा शासन में ईंधन के मूल्यों में लगातार वृद्धि होने से महंगाई की मार गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ा है। सबका साथ सबका विकास के नाम पर जीत हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने केवल पूंजीपतियों के विकास पर ध्यान फोकस किया है। अर्धनग्न प्रदर्शन कार्यक्रम में मणि वैष्णव, जावेद मेमन, दिनेश चंदानी,अजय कोल, वसीम खान, धनंजय यादव युकां अध्यक्ष, बेलतरा विधानसभा, राज यादव, विनय वैद्य, शुभम सिंह, गौरव यादव, राहुल श्रीवास, आशीष सिंह,समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
close