राम नाम श्रवण मात्र से दूर होते हैं विकार…संत विजय कौशल ने बताया-चित्त को मिलती है शांति

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—रामकथा के श्रवण मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। मन के रोगों की औषधि है श्री राम कथा। यह बातें संत विजय कौशल महाराज निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के निवास स्थान में लोगों से बातचीत के दौरान कही। महाराज ने कहा कि, रोग की जानकारी डाक्टर और वैद्य पता लगा लेते हैं। रोगियों को औषधि भी देते हैं। लेकिन मन के रोग को बड़े बड़़े वैद्य और डाॅक्टर भी नहीं पकड़ सकते है। लेकिन भगवान रामकथा मानव जीवन के समस्त रोगों की औषधि है। राम मानस कथा सुनकर सारे रोग छू मन्तर हो जाते हैं।मालूम हो कि 28 जनवरी से लालबहादुर शास्त्री मैदान में श्रीराम कथा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक दिन पहले बृन्दावन से पधारे संत विजय कौशल महाराज ने निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के निवास स्थल पर गणमान्य लोगों से रूबरू हुए। संत विजय कौशल महाराज ने कहा श्री राम का नाम सभी विकारों का इलाज है। कथा सुनकर जब बदलाव या परिवर्तन महसूस करने लगे तो समझ लेना चाहिए कि जीवन सार्थक हो गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विजय महाराज ने कहा कि जैसे कपड़ा गंदा होता है, तो धोने की इच्छा होती है, उसी तरह कथा सुनकर हम गलत मार्ग छोडकर सही दिशा पर चलने लगे तो समझ लेना चाहिए कि राम कथा ने औषधि का काम किया है। राम कथा से सारी बुराइयां खत्म हो जाती हैं। मन स्वच्छ , निर्मल और पवित्र हो जाता है। महाराज ने बताया कि 28 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। कथा का पहला दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिक, श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्य और पदाधिकारियों ने महाराज को प्रणाम कर आर्शीवाद लिया। इसके पहले भक्तों ने विजय कौशल महाराज को पुष्पहार से स्वागत कर आर्शीवाद लिया। मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष  बद्रीधर दीवान, संभागायुक्त पी.सी. महावर, कलेक्टर पी दयानंद, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य,शहर के गणमान्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाराज से आर्शीवाद लिया।

close