तीन लाख साठ हजार की चोरी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150719-WA0001बिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में आज चौथे पहर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर तीन लाख से अधिक नगद  पर हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार उस समय गहरी नींद में सोया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ठौर पर पहुंच अभी जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मिली जानकारी के अनुसार तुलसी दास का घर सरकंडा के राजकिशोर स्थित ऊर्जा पार्क सामने है। बीती रात आज तड़के पांच बचे के आस- पास अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोलकर लाकर से तीन लाख 60 हजार रूपए पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि तुलसी दास रेलवे में टीसी पद पर कार्यरत हैं। उस समय घर में ही थे। साथ में उनके माता पिता और पत्नी एक बच्ची भी थी। सुबह तड़के चोरों ने लाकर में लटकी चाभी का फायदा उठाते हुए तीन लाख साठ हजार रूपए पार कर दिया।

                           सूचना मिलते ही पुलिस ठौर पर पहुंच जांच के बाद आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कह रही है।

close