देखे Video:गणतंत्र की वर्षगांठ पर आन-बान शान से लहराया तिरंगा,अमर ने दी सलामी

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG-20180126-WA0002 बिलासपुर–गणतंत्र दिवस की 68 वीं वर्षगांठ देश समेत प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चे बूढे जवान सभी लोग गणतंत्र दिवस की खुशी में सराबोर है। शासकीय गैर शासकीय सभी प्रतिष्ठानों में तिरंगा झान से लहराया गया। बिलासपुर में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड पर झण्डारोहण किया। नगर और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। झण्डारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट को भी सलामी दी। मुख्य कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। विभागीय झांकियों का भी निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG-20180126-WA0006निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस की 68 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा फहराया। परेड निरीक्षण के बाद झण्डारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। सफेद कपोत छोड़कर शांति और समृद्धि का संदेश दिया। तिरंगा गुब्बारा उढाकर आसमान में संवैधानिक और लोकतांत्रिक भारत का परचम लहराया।मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रावल ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली इतिहास का बखान किया। उन्होने कहा कि आजादी की लड़ाई में शूरवीर गेंदसिंह,गुण्डाधूर,वीर नारायण सिहं ने बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बहुमू्ल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्रों और पुत्रियों के योगदान को आज भी लोग याद करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमारा मानस पीढियों तक याद रहेंगे। राष्ट्र के सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों और कार्यों को लम्बे समय तक याद किया जाएगा।

IMG-20180126-WA0000संदेश वाचन में अमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। राज्य निर्माण के बाद स्थानीय लोगों में आशा की किरण  जगी है। डीएमएफ मद से 26 सौ करोड़ रूपए से विकास को नई दिशा मिली है। खासतौर पर किसानों के चहुंमुखी विकास पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष जोर दिया है। किसानों की उपज को बेहतर दाम और बाजार दिया जा रहा है। किसानों की स्थिति मजबूत हुई है। उद्यानिकी क्षेत्र में विकास और विस्तार दोनो हो रहा है। एग्रो फारिस्ट्री योजना के माध्यम से उद्यानिकी को बढ़ावा मिला है। पशुधन और मत्स्य पालन पर जोर देकर लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया गया है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी में कीर्तिमान बनाया है। धान और तेन्दूपत्ता बोनस दिया गया।लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है।पिछड़े तबकों और क्षेत्रों का विकास पंडित दीनदयाल के आदर्शों के अनुसार किया जा रहा है। जनजाति और अनुसूचित क्षेत्रों के चुनिंदा जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर किया गया है। बस्तर और सरगुजा संभागों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना का तेजी से विकास किया गया है।

अधिसूचित क्षेत्रों में विश्वविद्यालय,मेडिकल,इंजीनियरिंग कालेज,अस्पताल समेत अन्य प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश में चहुंओर बिजली और संचार को लेकर तेजी से काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री उर्जा प्रवाह के माध्यम से तीन सौ से अधिक उपकेन्द्रों का निर्माण किया गया है। उर्जा लोगों के जीवन में उत्सव का रूप लेने लगी है।अमर ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार किलोमीटर का जाल बिछाया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक सड़क के माध्यम से विकास की गाथा लिखी जा रही है।आने वाले समय प्रमुख शहरों में नान स्टाप एसी बसे चलाई जाएंगी। अंबिकापुर,जगदलपुर,बिलासपुर,बलरामपुर और जशपुर में विमानन अधोसंरचना का विकास होगा।

स्टार्टअप और उज्जवला योजना से लोगों की आर्थिक और बुनियादी क्षेत्रों में सुदृढ़ता आयी है । खाद्य और पोषण सुरक्षा से प्रदेश की आबादी को फायदा हुआ है। हरियर योजना और कैम्पा मद से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। मंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में प्रदेश के 168 निकायों और 18 हजार से अधिक गांव ओडीएफ हो चुके हैं। 2 अक्टूबर तक प्रदेश सम्पूर्ण रूप से ओडीएफ हो जाएगा। नक्सल क्षेत्रों में तेजी से बैंकों के शाखाएं खोल गए। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के माध्यम से पीढ़ी निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नई खेल नीति से खेलों को बढावा मिला है। कुल मिलाकर प्रतिभाओं के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रोद्योगिकी क्षेत्र का तेजी विकास हुआ है। युवाओं और श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए विकास पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग,राज्यमार्ग और प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश में सडकों का नेटवर्क फैल रहा है। 8 हजार किलोमीटर वाल भारत नेट,8 सौ किलोमीटर वाल बस्तर नेट के माध्यम से संचार पर जोर दिया जा रहा है। पचास लाख से अधिक एन्डायड मोबाइल की सुविधा सरकार ने देने का फैसला किया है। इस दिशा में तेजी से काम भी हो रहा है।

परिचय के बाद फोटो सेशन और शहीदों का सम्मान
झण्डा रोहण, परेड सलामी और संदेश वाचन के बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,कलेक्टर पी.दयानन्द और एसपी आरिफ शेख ने परेड में शामिल कमान्डरों से परिचय किया। इसके बाद मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर पी.दयान्द और पुलिस कप्तान आरीफ शेख के साथ सभी ग्रुप कमान्डरों ने फोटो सेशन किया। मंत्री अग्रवाल ने इसके बाद शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। शाल श्रीफल और समृति चिन्ह भेटकर शहीदों के योगदान को याद किया। अंत में मंत्री समेत सभी लोगों सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा महापौर किशोर राय,सभापति अशोक विधानी,कमिश्नर टी.सी महावर, आईजी दीपांशु काबरा,कलेक्टर पी.दयानन्द,एसपी आरिफ शेख, सीईओ फरिहा सिद्धिकी,निगम कमिश्नर सौमिल रंजन समेत जनप्रतिनिधिओं के अलावा संभाग के आलाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

close