गणतंत्र दिवस:Google ने डूडल बनाकर मनाया जश्न

Shri Mi
1 Min Read

cfa_index_1_jpgGoogle_two_six_janनईदिल्ली।आज 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, ऐसे में हम सब की जरूरत बन चुके गूगल कैसे पीछे रह सकता है। गूगल का डूडल भी भारतीय रंग में रंगा है। सर्च इंजन ने India’s Republic Day शीर्षक से डूडल बनाया है।आपको बता दें कि भारतीय गणतंत्र दिवस काफी खास है। इसी दिन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। जिसकी आत्मा के आधार पर देश एक सफल लोकतांत्रिक देश बना। जो हमें असीमित अधिकार देता है, एक दायरा तय करता है।गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना करतब दिखाती हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल मिलिट्री की सलामी लेते हैं।



By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close