जब कलेक्टर ने छोड़ा निशाने पर तीर…कहा खिलाड़ी कभी हार नहीं मानते…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20180120-WA0277बिलासपुर—खेलों इंडिया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर पी.दयानन्द शामिल हुए। कलेक्टर ने प्रतियोगियों को जमकर उत्साहित किया। इस दौरान कलेक्टर ने तीन कमान पर भी हाथ आजमाया। पी. दयानंद ने कहा कि हारने वाला ही जीतता है। जिसने हार को हंसकर स्वीकार किया…उसे भविष्य में कोई नहीं हरा सकता है।कलेक्टर पी.दयानन्द ने समापन कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में जिले के 7 ब्लाॅक के करीब चार सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 गु्रप में पांच खेल कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बाॅलीबाॅल का आयोजन किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now



              खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर कलेक्टर ने  तीर कमान पर हाथ आजमाया। उन्होने कहा कि खेलों से सकारात्मक उर्जा मिलती है। खेल में आगे रहने वाले जीवन में कभी हार नहीं मानते है। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग विलक्षण प्रतिभा के धनी है। सतत अभ्यास से ही प्रतिभा और खेल में सुधार होता है। दयानंद ने सभी बच्चों से गांव लौटने के बाद लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश देने को कहा। उन्होने कहा कि कि मिलकर ही देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहायक संचालक ए. एक्का ने आभार व्यक्त किया।

close