कांग्रेस मुक्त बनाएंगे छत्तीसगढ़…सौदान सिंह ने कहा…चौथी बार भी बनाएंगे भाजपा सरकार…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
DSC_3922बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर ई लायब्रेरी का भी लोकार्पण किया। महामंत्री ने जिलाध्यक्ष कक्ष, जिला महामंत्री कक्ष, आई.टी.सेल, कम्प्यूटर कक्ष, बैठक कक्ष और अागंतुक कक्ष को भी उद्घाटन किया।

                    उद्घटान कार्यक्रम के बाद बिलासपुर और मुंगेली जिले के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सौदान सिंह गुजराती समाज भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने में लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को समर्पित किया है। तब कहीं जाकर पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। छत्तीसगढ़ में जब भी अन्य प्रदेश का कोई व्यक्ति आता है तो यहाॅ की विकास को कभी नही भूलता। हमारी सरकार ने सभी वर्गो को ध्यान में रखकर विकास की ईबादत लिखी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद काफी परिवर्तन हुआ है। केन्द्र और राज्य की सरकार यहाॅ के पीढ़ियों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सौदान सिंह ने कहा कि आमजनों के बीच पहुॅचकर सरकार की उपलब्धियों को बताये। युवा और महिला मोर्चा को लोकसभा स्तरीय बड़ा सम्मेलन करने का निर्देश दिया। बूथ स्तर में सामान्य सदस्यों का सम्मेलन और आगामी समय में प्रदेश में भव्य मोटर साईकिल रैली निकालने को कहा।DSC_3921

                     भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में तीन बार सरकार बनाई है। 2001 में प्रभारी बनने के बाद आज तक हमें मार्गदर्शन दे रहे है। पूरे देश में चारो-तरफ पार्टी की जीत हो रही है। आने वाले समय में कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्पना को पूरा करना है। 2018 में चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाना है।

      कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय साय, खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, तोखन साहू, जिला संगठन प्रभारी हेमचंद यादव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह,पूर्व मंत्री डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत सैफुद्दीन बबलू, राजा पाण्डेय, सुरेन्द्र गुम्बर मौजूद थे।
close