कामकाज में बाधा पहुंचाते 10 लोग गिरफ्तार…हंगामा मचाने वालों पर मामला दर्ज..सीपत पुलिस की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180113-WA0025बिलासपुर— सीपत पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पुरूषों के अलावा महिलाएं भी शामिल हैं। थानेदार अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की शिकायत एनटीपीसी अधिकारी नीरज सिंह मोबाइल से की । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। सभी प्रदर्शनकारियों को 151 के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना में 107,116(3) के तहत मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया गया है।

                 एनटीपीसी के को़ड़िया राखड़ डैम में हंगामा मचाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीपत थानेदार को जानकारी मिली कि कुछ लोग एनटीपीसी मजदूरों को काम नहीं करने दे रहे हैं।

                सीपत थानेदार अनिल अग्रवाल ने बताया कि करीब 12 बजे मोबाइल पर एनटीपीसी अधिकारी नीरज सिंह ने प्रदर्शनकारियों की जानकारी दी। नीरज सिंह ने बताया कि कौड़िया गांव में राखड़ डैम पहुंचकर गांव वाले हंगामा कर रहे हैं। मजदूरों को काम नहीं करने दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

                   अनिल के अनुसार पहले तो प्रदर्शनकारी महिला और पुरूषों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होने फिर से हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में एनटीपीसी मजदूरों को काम करने से रोक दिया। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मौके पर मजूद 10 प्रदर्शनकारियों को 151 के तहत हिरासत में लेकर थाना लाया गया। अनिल ने बताया कि सभी 10 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 107,116(3) का मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।

            कड़िया राखड़ बांध के पास प्रदर्शन करने वालों के नाम रेवा शंकर पिता कीरित राम साहू सुखरीपाली गतौरा,प्रदीप कुमार पिता दीपन लाल पनौरे राक,बलराम साहू पिता लोकराम साहू सुखरीपाली, आनंती बाई पति कलीराम साहू सुखरीपाली,फूल बाई पति समारू साहू सुखरीपाली, इतवारा बाई पति सुरीत राम साहू सुखरीपाली,कुमारी बाई पति जैतूराम  साहू सुखरीपाली, जानकी बाई पति फिरन राम साहू सुखरीपाली,नोनी बाई पति राधेराम साहू सुखरीपाली, कमला बाई पति लोकराम साहू सुखरीपाली है।

close