9 महीनों में रेलवे की रिकार्ड तोड़ कमाई…लदान में बनाया कीर्तिमान..बेटिकट यात्रियों से करोड़ों की वसूली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

rail....बिलासपुर— साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ने पिछले 9 महीनों में रिकार्ड आय किया है। रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की संख्या,टिकट चेकिंग, पब्लीसिटी आय के अलावा माल लदान में रिकार्ड कायम किया है। रेल प्रशासन ने बताया कि यह सब बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग के समर्पित कर्मचारियों और कुशल प्रबंधन के कारण संभव हुआ है। जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष को खत्म होने में अभी तीन महीने बाकी हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      बिलासपुर रेल प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष में पिछले 9 महीनों के दौरान मंडल वाणिज्य विभाग ने रिकार्ड आय दर्ज किया है। अप्रैल से बीते दिसम्बर तक निर्धारित टारगेट से अधिक रिकार्ड राजस्व प्राप्त किया है। 9 महीने में बिलासपुर रेल प्रशासन को करीब साढ़े तीन करोड़ यात्रियों से 267 करोड़ से अधिक राजस्व की प्राप्त हुई है। जो निर्धारित टारगेट से अधिक है।

                              टिकट चेकिंग के दौरान रेल प्रशासन ने रिकार्ड कायम किया है। रेल प्रशासन ने चार लाख से अधिक मामलों में करीब साढ़े दस करोड़ रूपए की वसूली की है। इसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक लगेज के अलावा श्रेणी परिवर्तन का भी मामला शामिल है। पिछले साल की तुलना में इन 9 महीनों में 11 प्रतिशत से अधिक आय रेल प्रशासन को हुआ है।

      रेल प्रशासन ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में पिछले 9 महीनों में 37 प्रतिशत से अधिक आय हुआ है। रेलवे को कुल 81 लाख रूपए मिले हैं।  माल लदान में भी रेलवे ने रिकार्ड बनाया है। पिछले सत्र की तुलना में रेल प्रशासन को लदान में एक प्रतिशत से अधिक और राजस्व में साढ़े पांच प्रतिशत से अधिक आय हुआ है। रेल प्रशासन ने इस दौरान कुल 103 मिलीयन टन से अधिक लदान कर ग्यारह हजार करोड़ से अधिक रूपया कमाया है।

close