पदयात्रा के बाद विकास भवन का घेराव…कांग्रेसियों ने कहा…सपना बेचने वालों को दिखाएंगे आइना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

congress- panjaबिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल की संयुक्त पदयात्रा शनिवार को सुबह 11.30  बजे गांधी चौक से निकलकर विकास भवन के सामने खत्म होगी। पदयात्रा समापन विकास भवन के घेराव के साथ किया जाएगा। कांग्रेसियों ने बताया कि घेराव कार्यक्रम के बहाने निगम अधिकारियों को शहर विकास का आइना दिखाया जाएगा।

                                  शनिवार को कांग्रेस कमेटी और पार्षदों की पदयात्रा गांधी चौक शुरू होकर विकास भवन के सामने खत्म होगी। यात्रा समापन के बाद विकास भवन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान निगम अधिकारियों को विकास के मायने समझाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर और निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ने बताया कि 6 जनवरी को नगर सरकार का कार्यकाल तीन साल पूरे हो जाएंगे। सभी कांग्रेसी विकास भवन घेराव के दौरान निगम अधिकारियों को सच का आइना दिखाएंगे। बताएंगे कि पिछले तीन सालों में विकास के नाम पर बिलासपुर वासियों को केवल छला गया है। शहरवासी आज भी मूलभूत आवश्यकताओं से कोसो दूर है।

                        कांग्रेस नेताओं के अनुसार जनता को आज भी शुध्द पानी  नसीब नही है। शिक्षण संस्थानों को चालकी से शॉपिंग काम्प्लेक्स में बदला जा रहा है निम्न आय वाले परिवार के बच्चों की पढ़ाई की समस्या आज भी जस की तस है। विकास के नाम पर गरीबो के आशियानों को तोड़ा जा रहा है। शहर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गयी हैं। गरीबो को स्मार्ट कार्ड दिया तो गया लेकिन पैसे नही है ।नगरीय प्रशासन मंत्री पिछले 19 सालों से  बिलासपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होने अब तक केवल सपना बेचने का काम किया है। अरपा नदी को टेम्स की तर्ज पर विकसित करने का ऐलान किया है। धूल रहित ,मच्छर मुक्त के नाम पर 429 करोड़ का सीवेज प्रोजेक्ट , नल जल आवर्धन योजना और अब 450 करोड़ की अमृत मिशन के नाम पर लूट की तैयारी की जा रही है।

            टाउन प्लानिंग एक दशक से लंबित है,शहर की सड़कें ,नालियां बजबजा रही हैं। जनता को ,व्यपारियो को अतिक्रमण के नाम पर निगम निगम प्रशासन भयादोहन कर रहा है। ढेला,रेवड़ी,फुटकर और सब्जी व्यापारियों का जीना मुश्किल हो गया है। नागरिक,व्यापारी,कामगार, परेशान है । निगम कर्मचारियों को वेतन के  लाले पड़ गए हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि दरअसल शहर का विकास अंधा हो गया है। भाजपा नेता केवल सपना बेचने का काम कर रहे हैं। जमीनी हकीकत बयानों से कोसो दूर है।

close