गरीबों के मकान पर बाहरी का कब्जा,2 लाख में बेचने का आरोप,कमिश्नर बोले-जांच के बाद नहीं बचेगा दोषी

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

IMG20171230153651soumil ranjan tiwariबिलासपुर—खबर है कि निगम के कुछ अधिकारियों से साठ गांठ कर बाहर के लोग विस्थापितों में शामिल हो गये हैं। निगम प्रशासन ने ऐसे लोगों को मकान भी आवंटित कर दिया है। निगम ने शहर में जगह जगह चलाए गए अतिक्रमण अभियान के बाद विस्थापित लोगों को जगह-जगह बनाए अटल आवास मकान आवंटित किया। इनमें मोपका स्थित जॉव इन्क्लेव कालोनी में बनाया गया अटल आवास भी एक है।

IMG20171230153704खबर है कि जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने जुगलबंदी कर मोपका के पास जॉव इन्क्लेव कालोनी में गैर विस्थापित बाहरी लोगों को अटल आवास में मकान आवंटित कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि मकान पाने के लिए बाहरी लोगों ने दो से तीन लाख रूपए खर्च किए हैं। शिकायत के बाद कमिश्नर सौमिल रंजन ने जांच का आदेश दिया है।जानकारी मिली है कि गरीबों के घर को निगम के कुछ सम्मानित अधिकारियों ने बेच दिया है। बाहरी लोगों को स्थानीय और अतिक्रमण के दौरान विस्थापित बताकर अटल आवास में मकान आवंटित किया है। बाहरी लोगों ने अटल आवास में मकान पाने के लिए दो से तीन लाख रूपए खर्च किए हैं। जबकि अतिक्रमण अभियान से विस्थापित स्थानीय लोग आज भी आवास के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्यवस्था होते ही विस्थापितों को मकान दिया जाएगा। जबकि अधिकारी मिली भगत कर मकान चोरी छिपे आवंटित कर रहे हैं।

IMG20171230154434जॉव इन्क्लेव के अटल आवास में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि तखतपुर का रहने वाला है। इसी तरह एक महिला ने बताया कि हम लोग बाहर के हैं। निगम ने हम लोगों को अटल आवास में रहने के लिए मकान आवंटित किया है। उसने यह भी बताया कि उसका मकान ना तो अशोकनगर में था और ना ही चिंगराज पारा या अन्य किसी विस्थापित किए गए जगह में ही थी। लेकिन निगम में काम करने वाले कुछ लोगों की दया से मकान मिल गया है।नाम नहीं छापने की शर्त पर जाव इन्क्लेव के एक व्यक्ति ने बताया कि ऊपर के मकान में चार बंद कमरे बाहरी लोगों के हैं। उन्हें मकान कैसे मिला यह तो नहीं जानता। लेकिन चारो मकान जिन्हें आवंटित किए गए हैं वे लोग विस्थापित नहीं है। मौके पर सीजी वाल की टीम पहुंची तो लोगों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। हां दो एक लोगों ने दबी जुबान में बताया कि ऊपर के कमोबेश सभी मकान बाहरी लोगों को आवंटित किया गया है। कुछ लोगों ने मकान को किराये पर चढ़ा दिया है।

एक ही परिवार के चार लोगों को मकान
जाव इन्क्लेव पहुंचने पर जानकारी मिली कि विस्थापित कई परिवार को तीन-तीन,चार-चार मकान आवंटित किया गया है। कुछ मकान किराये पर चढ़ा दिया गया है तो कुछ में ताला लगा हुआ है। जानकारी यह भी मिली कि कुछ लोग निगम के अतिक्रमण अभियान के जद में आने की फिर कोशिश कर रहे हैं। जगह-जगह चलाए जा रहे निगम अतिक्रमण अभियान में मकान की फरमाइश कर रहे हैं। यदि उन्हें मकान मिल भी जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

आवंटित मकान में दुकान..पढ़ने वाले छात्र किराये पर
जाव इन्क्लेव में एक महिला दुकानदार ने बताया कि अटल आवास का मकान बहुत छोटा है। किसी तरह परिवार के चार सदस्यों का नाम अलग अलग लिखाने पर चार मकान मिल गया है। घर के दूसरे सदस्य अन्य जगहों में रहते हैं।  दो मकान में दुकान खोल लिया है। एक मकान पढ़ने वाले छात्रों को किराए पर दिया है। महिला ने बताया कि अटल आवास में ज्यादातर सभी लोग अपना मकान किराए पर चढ़ा दिए हैं। दो एक लोग ने दुकान भी खोल लिया है।

दो से तीन लाख में बिकी दुकान
नाम नहीं छापने की शर्त पर अटल आवास में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि बाहरी लोगों को दो से तीन लाख रूपए में मकान बेचा गया है। ऐसे लोगों ने फर्जी ढंग से राशन कार्ड बनवाया। जिसके आधार पर उन्हें विस्थापित बताकर मकान मिला है। बाकी कुछ कमी को निगम के अधिकारियों ने पूरा कर दिया।  फर्जी तरीके से दस्तावेज भी बना लिए।

36 मकान वाला अटल आवास
मालूम हो कि जाव इन्क्लेव में मॉडगेज की जमीन पर 36 मकान वाला अटल आवास बनाया गया है। निगम ने जगह जगह अतिक्रमण अभियान के दौरान विस्थापित लोगों को जाब इन्क्लेव में मकान आवंटित किया है। ज्यादातर लोगों ने मकान को किराए पर चढ़ा दिया है। दो की कतार में बनाए गया अटल आवास दो मंजिला है। दोनों तरफ 9-9 मकान नीचे और उतना ही ऊपर है।

जांच करने का दिया आदेश
सीजी वाल टीम की शिकायत पर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि मकान खरीद फरोख्त जानकारी मिली है। यह भी जानकारी मिली है कि बाहरी लोगों ने सांठगांठ कर मकान खरीदा है। शिकायत मिलते ही मैने तत्काल जांच कमेटी गठन कर पड़ताल करने का आदेश दिया है। अटल आवास में सिर्फ स्थानीय जरूरत मंदों और अतिक्रमण अभियान के दौरान विस्थापित लोगों को आवंटित किया जाएगा। मकान आवंटित होने से पहले सभी हितग्राहियों को जरूरी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होता है।जहां तक अटल आवास में मकान खरीद फरोख्त की शिकायत मिली है…जांच में दोषी पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। गरीबों का हक मारने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

close