नव वर्ष मिलन समारोह में बोले कलेक्टर-प्रशासनिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग है लिपिक

Chief Editor
2 Min Read

navvarsh_lipik_indexबिलासपुर-छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का नव वर्ष मिलन कार्यक्रम गुरूवार को जल संसाधन विभाग के नव निर्मित प्रार्थना भवन में हजारों लिपिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में कलेक्टर पी.दयानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर पी. दयानंद ने कहा कि लिपिक संवर्ग प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है।इनके सहयोग से ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य को पूर्ण करने में सफलता मिलती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्ही.के.श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता, आर.पी. साव कार्यपालन अभियंता एवं अध्यक्षता रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री ने गरिमामय कार्यक्रम में सेवा निवृत्त लिपिकों का सम्मान किया।जिसमें एस.बी.लाल, जैन कुमार मुखर्जी राजस्व विभाग, सुशीला श्रीवास्तव राजस्व विभाग, गीता साहू शिक्षा विभाग, राम जी साहू वन विभाग, सुशील चंद जोशी वन विभाग, आर.डी. भोई शिक्षा विभाग, आर.के.सोनी जल संसाधन विभाग, आर.डी.कुर्रे जल संसाधन विभाग, बिसाहू राम तिवारी शिक्षा विभाग, महेन्द्र कुमार पाण्डेय वित्तीय विभाग को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।




साथ ही अधिनस्थ लेखा सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होकर लेखाधिकारी बनने वाले शिवचरण सिंह सिरसो वित्त विभाग, बबिता शर्मा आदिवासी विभाग, ललिता वस्त्रकार उच्च शिक्षा विभाग को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, वर्षा रानी चरण, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट हेमंत बघेल, संभागीय अध्यक्ष राखी कौशिक, जिला सचिव महिला प्रकोष्ट सूर्यप्रकाश कश्यप, हितेश वैष्णव, अशोक मेहता, सागर चैबे, राजू लाक्षेतार, सुनील नायडू, सतीश अय्यर, ललित सराफ, राघवेन्द्र दुबे, मन्नु श्रीवास्तव, पराग सहित बड़ी संख्या में लिपिक उपस्थित थे।




close