कांग्रेस नौटंकी से बाज आए,भाजपा नेता ने पूछा-समस्या पैदा करने वाले 60 साल से क्या कर रहे थे

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—एल्डरमैन मनीष जायसवाल ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया है। उन्होने कहा कि आखिर कांग्रेसियों को कब समझ में आएगा कि सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध नहीं किया जाता। विरोध और आरोपों में दम होना चाहिए। जनता जानती है कि कांग्रेसियों के ना तो आरोप में दम है और ना ही विरोध में। इसलिए कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।मालूम हो कि एक दिन पहले निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सिवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का लोकार्पण किया था। लोकार्पण कार्यक्रम का विरोध करने वाले कांग्रेसियों पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा है। एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को नौटंकी बताया है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

मनीष ने कहा कि सिवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का लोकार्पण शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन कांग्रेसियों को विकास से कुछ लेना देना नहीं है। ऐसा हो भी क्यों नहीं…यदि उन्हें विकास कार्य से मतलब होता तो आज 60 साल में देश की सूरत कुछ और ही होती। जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। सड़क पर उतरकर मुठ्ठी भर लोग नौटंकी करने से बाज आएं।मनीष ने बताया कि सत्ता के लिए बेताब कांग्रेसियों की हालत को समझा जा सकता है। लेकिन कोई कर भी क्या सकता है। इसके लिए खुद कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। क्योंकि जनता ने कांग्रेसियों को भरपूर मौका दिया। लेकिन कांग्रेसियों को लूटने खसोटने से कभी फुरसत ही नहीं मिली।  प्रेस नोट जारी कर मनीष ने कहा कि कांग्रेसियों को फोटो खिंचवाने का बहुत शौक है। यही कारण है कि हाथ में झण्डा लेकर चंद कांग्रेसी सड़क पर उतरकर जब तब चिल्लाना शुरू कर देते हैं।

मनीष ने बताया कि कांग्रेसी अमृत मिशन योजना के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं। यह जानते हुए भी कि बिलासपुर शहर का जलस्तर लगातार गिर रहा है। भविष्य में पानी की विकराल समस्या हो सकती है। समस्या को ध्यान में रखते हुए मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर को अमृत मिशन का तोहफा दिया है। यह सच है कि योजना के क्रियान्वयन में व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी। जनता भी समझ रही है। लेकिन कांग्रेसियों को कौन समझाए। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में शहर को पानी के लिए त्राहि त्राहि करना पड़ेगा।मनीष के अनुसार अमृत मिशन योजना पूरी होने पर शहर का ना केवल जल स्तर बढ़ेगा बल्कि कांग्रेसियों को मुंहतोड़ जवाब मिल जाएगा। शहर के विकास के लिए कांग्रेसियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना होगा। शहर के विकास में जो साथ नहीं देगा…जनता भी उसका साथ नहीं देगी।

close