दो पटवारी सस्पेंड:सीनियर अफसर के आदेश की अवहेलना का आरोप

Shri Mi
2 Min Read

images (6)सूरजपुर।कलेक्टर के.सी.देवसेनापति के निर्देशन में अपर कलेक्टर सर्वनाथ राम से मिली जानकारी अनुसार अभिषेक त्रिपाठी पटवारी प0ह0नं0 29 ग्राम कन्दरई राजस्व निरीक्षक मण्डल पिलखा तहसील सूरजपुर को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का अवहेलना किया गया औऱ शासकीय कार्य को प्रभावित करने जो, उपरोक्त कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) के सर्वथा विपरित होने से छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966के नियमों के तहत् अभिषेक त्रिपाठी पटवारी  प0ह0नं0 29 ग्राम पंचायत कन्दरई राजस्व निरीक्षक मण्डल पिलखा तहसील सूरजपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय ओड़गी निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे



                इसी प्रकार अभिषेक सिंह पटवारी प0ह0नं0 48 ग्राम कमलपुर राजस्व निरीक्षक मण्डल पिलखा तहसील सूरजपुर को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और शासकीय कार्य को प्रभावित करने, जो उपरोक्त कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) के सर्वथा विपरित होने से छ0ग0 सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966के नियमों के तहत् अभिषेक सिंह पटवारी प0ह0नं0 48 ग्राम कमलपुर राजस्व निरीक्षक मण्डल पिलखा तहसील सूरजपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय रामानुजनगर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close