ट्राईबल डिपार्टमेंट मे प्रमोशन के बाद अफसरो की नई पोस्टिंग,सूची जारी

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय से 29 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति सूची के साथ ही पदोन्नत अधिकारियों को नवीन पदस्थापना जारी कर दी है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में प्रज्ञान सेठ (सहायक आयुक्त) कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बीजापुर को उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास रायपुर और गायत्री नेताम (सहायक आयुक्त) कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जगदलपुर को परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला जिला बिलासपुर के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं एस.के. दुबे (सहायक आयुक्त) आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय नया रायपुर से उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास रायपुर (संलग्न-विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी वित्तीय प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर और श्री विवेक दलेला (सहायक आयुक्त) प्रभारी संयुक्त संचालक मिशन संचालक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर को संयुक्त संचालक, कार्यालय मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर के लिए आदेश जारी किए गए हैं। वहीं के.आर. परस्ते (सहायक आयुक्त) प्रभारी परियोजना प्रशासन गौरेला, जिला बिलासपुर को परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जगदलपुर जिला बस्तर के साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close