आम आदमी तक पहुंचाएंगे अपनी बात…आप ने किया संकल्प यात्रा का एलान…केन्द्रीय पर्यवेक्षक करेंगे समीक्षा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

AAPबिलासपुर— आम आदमी पार्टी बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा का आगाज नए साल की पहली तारीख को करने का फैसला किया है। पहले चरण की सफलता के बाद उत्साहित छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 29 दिसम्बर को राजधानी में केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय चौहान समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में लोकसभा के केंद्रीय पर्यवेक्षक बदलबो छत्तीसगढ संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की रणनीतियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि द्वितीय चरण की यात्रा 1जनवरी 2018 से किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की यात्रा टीम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में तैयारी के साथ जायेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की बदलबो छत्तीसगढ़  संकल्प यात्रा का दूसरा चरण नए साल की शुरूआत में किया जाएगा। 29 दिसम्बर को दूसरे चरण की संकल्प यात्रा की रणनीतियों पर राजधानी रायपुर स्थित राज्य कार्यालय में चर्चा होगी। बैठक को प्रदेश केंद्रीय पर्वेक्षक विजय चौहान संबोधित करेंगे। इस दौरान विजय चौहान राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, फ्रंटल विंग के सदस्यों, लोकसभा के अध्यक्ष और सचिवों के साथ केंद्रीय पर्वेक्षक विस्तार के साथ तैयारियों पर चर्चा करेंगे। पहले चरण की संकल्प यात्रा की समीक्षा भी करेंगे।

         सरदार जसबीर ने बताया कि प्रदेश केंद्रीय पर्वेक्षक विजय चौहान समीक्षा बैठक से पहले पत्रकारों से रूबरू होंगे। इसी दौरान संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण का एलान भी करेंगे। संकल्प यात्रा का दूसरा चरण 1 जनवरी 2018 से 30 जनवरी 2018 के बीच प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

                                प्रदेश संयोजक संकेत ठाकुर ने बताया कि पहले चरण की संकल्प यात्रा में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लगभग एक तिहाई गांव तक आम जनता की आवाज को पहुंचाया है। दूसरे चरण की संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ के सभी गांव तक जनता की आवाज को पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। यात्रा के दौरान मूलभूत समस्याओं को जनता के सामने मुस्तैदी के साथ उठाया जाएगा। आज की बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्रीय पर्यवेक्षक के साथ विचार विमर्श करेंगे बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के बाद मजबूती से 2018 विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने का संकल्प लेंगे।

                               संकेत ठाकुर ने बताया कि संकल्प यात्रा के माध्यम से आप कार्यकर्ता गांव गांव तक पहुचकर बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के उद्देश्य को जनता के बीच रखेंगे।  संकेत के अनुसार पिछले 17 सालों में कांग्रेस-भाजपा की नूरा कुश्ती से प्रदेश अघोषित रूप से कुशासन का केन्द्र बन गया है। जनता त्रस्त हो चुकी है। संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। जनता तक  किसानों, युवाओं और श्रमिकों के साथ भाजपा वादाखिलाफी , आदिवासी, दलित और महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार की जानकारी 90 विधानसभा के सभी मतदाताओं को देंगे।

close