अब तो विपक्ष के लायक भी नहींं..कुमावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना….कहा बस स्वागत ही रह गया काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

RAMDEV KUMAWATबिलासपुर—कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के नगरआगमन और आतिशी स्वागत को भाजपा नेता रामदेव कुमावत ने आड़े हाथ लिया है। कुमावत ने बताया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेसियोंं के लिए कुछ काम ही नहीं छोड़ा है। स्वागत सत्कार के अलावा कांग्रेसियों के पास कुछ रह भी नहीं गया है। स्वागत सत्कार से गुजरात की हार का दर्द जरूर कुछ कम हो जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया के प्रथम नगर आगमन और आतिशी स्वागत कार्यक्रम को भाजपा नेता रामदेव कुमावत ने गुजरात दर्द को भुलाने का बहाना बताया है। कुमावत ने पुनिया के बयान 2018 में भाजपा की छत्तीसगढ़ में करारी हार होगी के बाद दिया है। कुमावत ने बताया कि अच्छा है पुनिया ही नहीं बल्कि कांग्रेस के बड़े नेता भी छत्तीसगढ़ आंए। यहां का चहुंमुखी विकास देखें…। क्योंकि अब कांग्रेस के पास कुछ करने को तो रह नहीं गया है।

                         कुमावत ने बताया कि पुनिया का स्वागत कांग्रेसियों की मजबूरी है। पूरे देश मे कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। राहुल ग़ांधी वंशवाद की खत्म होती हुई अंतिम लकीर है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के विकासवाद से भारत में वंशवाद का सफाया होना निश्चित है। छत्तीसगढ़ मे डॉ. रमन सिंह का जादू बरकरार है। चारो तरफ विकास कार्यो की बयार है। अब तो जोगी कांग्रेस …विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विपक्ष का भी दर्जा छीनने वाली है। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कांग्रेसी करेंगे क्या। इसलिए जरूरी है कि स्वागत सत्कार से ही दिल को बहलाएं।

              कुमावत ने बताया कि सीडी कांड के रचनाकारों ने अंतिम अस्त्र भी फेंका…लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। पुनिया का दुर्भाग्य है कि राज्य में दम तोड़ चुकी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाये गए ।

Share This Article
close