कांग्रेसियों को रिचार्ज करने आएंगे पुनिया…सीखाएंगे चुनाव जीतने का हुनर…गुरू घासीदास जयंती में होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

p l puniaबिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी पी.एल. पुनिया और भूपेश बघेल 24 दिसम्बर को दोपहर दुर्ग-मुम्बई हावड़ा मेल से करीब 6 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेंगे। रात्रि छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगें। इस बीच जिला कांग्रेस कार्यकर्ता पहली बार बिलासपुर पहुंंचने पर प्रभारी का स्वागत भी करेंगे।संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि पी.एल.पुनिया 25 दिसम्बर की सुबह अकलतरा के लिए रवाना होंगे। अकलतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बलौदा जाएंगे। गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
cfa_index_1_jpgअभय ने बताया कि दोपहर तीन बजे  कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से नैला जांजगीर जाएंगे। कांग्रेसियों से भेंट मुलाकात के बाद करीब पांच बजे नैला स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस से बिलासपुर होते हुए, रायपुर रवाना होंगे।व्यस्त कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अरूण उरांव , अनुसूचित जाति अध्यक्ष शिव डहरिया भी उपस्थित रहेंगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now



close