चुनावी बिगुल – छात्रों ने शुरू की तैयारी

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

Untitled_0029 062बिलासपुर-छात्र चुनाव का बिगुल बच चुका है। सरकार ने 22 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चुनाव कराने का एलान किया है। आवेदन भरने और चुनाव होने की तारीख का तय किया जाना बाकी है। लेकिन शपथ 31 अगस्त को ही होगा। कालेज प्रशासन फिलहाल शासन के विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। कालेज के छात्र भी चुनाव को लेकर अपनी मानसिकता बना चुके हैं। कुछ संगठनों ने तो संभावित प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर लिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              चुनावी गतिविधियों की जानकारी लेने आज सीजी वाल की टीम शहर के सबसे पुराने जमुना प्रसाद वर्मा कालेज पहुंची। इस समय कालेज में छात्रों का प्रवेश चल रहा है। लेकिन नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं में छात्र संघ चुनाव को लेकर काफी देखने को मिला। कालेज के पुराने छात्र चुनाव की रणनीति बनाते हुए कैन्टिन में चाय की चुस्की लेते हुए दिखाई दिये।

             सीजी वाल की टीम ने देखा कि कैंटीन की स्थिति काफी दयनीय है। चर्चा के दौरान पुराने छात्रों ने बताया कि इस बार हमारा मुख्य दो ही उद्देश्य हैं। पहला तो ग्राउंड का सुधार और दूसरा नई कैंटीन का निर्माण। सीजी वाल से बातों ही बातों में छात्र नेताओं ने बताया कि जमुना प्रसाद कालेज में हमेशा से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा है। इस बार भी एबीव्हीपी ही जीतेगी। इस दौरान सीजी वाल ने महसूस किया कि कैंटीन में उस समय एबीव्हीपी के ही छात्र नेता मौजूद हैं। इसलिए अपनी संघठन की जीत को लेकर उनमें काफी आत्मविश्वास है।

                     7/3/2015 12:54 AM     बातचीत के दौरान कालेज के पूर्व छात्र और एबीव्हीपी के संगठन नेता मंगल सिंह ठाकुर ने बताया कि जमीनी स्तर पर हमने अपना प्रत्याशी तय कर लिया है। बस उपर से मुहर लगने का इंतजार है। मंगल सिंह ने बताया कि पूर्व छात्र नेता शैलेन्द्र यादव पार्षद हो गये हैं। इसलिए एसबीआर छात्र संगठन की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। हमने नाम फायनल कर लिया है। उम्मीद है कि अध्यक्ष पद के लिए रंजीत यादव, उपाध्यक्ष पर चंचल, सचिव पर विजय बघेल और सह-सचिव पद के लिए राजा को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

             इसके उलट सीजी वाल को पूर्व छात्र नेता और वर्तमान भाजपा पार्षद शैलेन्द्र यादव ने कहा कि हो सकता है कि कुछ नाम में फेरबदल किया जाए। शैलेन्द्र ने बताया कि वर्तमान सचिव सत्येन्द्र दुबे को अध्यक्ष पद के लिए लड़ाया जा सकता है। इसी तरह वर्तमान सह-सचिव सूर्या को सचिव के लिए तैयार किया जा सकता है। शैलेन्द्र ने बताया कि तीन बार से यादव अध्यक्ष बन रहे हैं। मेरा मानना है कि इस बार यादव से बाहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मजबूत हाथों में होनी चाहिए। मेरी नजर में सत्येन्द्र काबिल भी है।Untitled_0029 061

                     एबीव्हीपी के संभावित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रंजीत यादव ने बताया कि मेरी प्राथमिकता कालेज कैन्टीन का उन्नयन और ग्राउंड की सुरक्षा होगी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि कालेज में एबीव्हीपी के लोग गुण्डागर्दी करते हैं। सच्चाई तो यह है कि एनएसयूआई के कर्मों धब्बा हम पर लगता है। एनएसयूआई का यहां जनाधार नहीं है। एबीव्हीपी एसबीआर संगठन प्रभारी मंगल का भी यही ख्याल है।

             मालूम हो कि पूर्व छात्र नेता और भाजपा पार्षद शैलेन्द्र की बहन श्वेता पिछली बार निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनी गयी थी। शैलेन्द्र यादव का मानना है कि इस बार भी ऐसा ही होगा। इस समय निगम से लेकर केन्द्र तक हमारी सरकार है इसलिए कालेज के सभी समस्याओं का तेजी से निराकरण होगा।

             एनएसयूआई के एक छात्र नेता ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि जमुना प्रसाद कालेज में एबीव्हीपी और कालेज प्रबंधन में मिली भगत है। छात्रों को भय दिखाकर एनएसयूआई को कालेज से बाहर करने का षड़यंत्र किया जाता है। लेकिन हम चुनाव लड़ेगे और एबीव्हीपी के भ्रम को तोड़ेंगे।

अभी विवरण का इंतजारUntitled_0029 022

           छात्र चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अभी विवरण का इंतजार है। आवेदन कब लिए और वोटिंग कब होगी। शपथ 31 अगस्त को होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय चुनाव की घोषणा होगी।

                                                                               डॉ.अरविंद शर्मा…प्राचार्य..एसबीआर कालेज…बिलासपुर

यादव उम्मीदवार नहीं होगा

         इस बार अध्यक्ष का चेहरा यादव का नहीं होगा। किसी अन्य जाति से उम्मीदवार खड़ा करेंगे। अभी तो चुनाव की तारीख घोषणा का इंतजार है। देखते हैं एनएसयूआई किसे खड़ा करता है। इस बार भी हमारी ही जीत होगी। जो काबिल नहीं है वही आरोप लगाते हैं कि एबीव्हीपी का कालेज प्रबंधन से मिली भगत है।

                                                                                                  शैलेन्द्र यादव..पूर्व छात्र नेता …एबीव्हीपी

एबीव्हीपी की सूची तैयारUntitled_0029 058

           एबीव्हीपी की सूची तैयार हो गयी है। हम जातिवाद पर भरोसा नहीं करते। जीतने वाला उम्मीदवार ही खड़ा किया जाएगा। अध्यक्ष पद पर रंजीत यादव को ही खड़ा किया जाएगा। ऊपर स्तर के नेताओं के बस मुहर लगाने का इंतजार है।

                                                                                            मंगल सिंह ठाकुर…एबीव्हीपी संगठन प्रमुख एसबीआर कालेज

close