राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों में जश्न…प्रतिबंध के बीच फूटे पटाखे..बंटी मिठाई…किया जंग का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20171216131742IMG20171216131244बिलासपुर– दो दशक बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है। एक बार फिर पार्टी की कमान गांधी के हाथ से गांधी के हाथ में गयी है। राहुल गांधी ने दिल्ली में विधिविधान से पार्टी अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल लिया है। देश प्रदेश से बधाई देने वालों का तांता लग गया है। राहुल के पद संभालते ही बिलासपुर में  कांग्रेसियों ने प्रतिबंध के बाद भी फटाका फोड़कर खुशी का इजहार किया है। मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी है। कांग्रेस कार्यालय में जश्न के दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी ना केवल जनता की सेवा करेगी। फासिस्ट ताकतों को उखाड़ फेंकेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now



पूरे दो दशक बाद कांग्रेस का नेतृत्व बदल गया है। राहुल गांधी ने आज विधि विधान से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में पद संभाल लिया है। देश के कोने कोने से पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बधाई दी है। नई ऊर्जा के साथ जोश-खरोश से देशवासियों की सेवा का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल समेत जिला प्रमुखों ने दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी है।राहुल गांधी की ताजपोशी की खुशी में बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में भी जश्न मनाया गया। राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी है। उत्साहित कांग्रेसियों ने इस दौरान भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वनवास का दिन खत्म हो रहा है। सत्ताधीशों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा के साथ भाजपा के चाल चरित्र को उजागर करेगी।



राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की खुशी में प्रतिबंध के बाद भी कांग्रेसियों ने फटाखे फोड़े। लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा,माधव  औतालवार,राजेश पाण्डेय,महेश दुबे, रविन्द्र सिंह ने अपनी भावनाओं को पत्रकारों के सामने रखा। कार्यक्रम में ऋषि पाण्डेय, अशोक शुक्ला,युवा नेता,अरविन्द शुक्ला, जावेद मेमन,विक्की आहुजा, महेन्द्र बोलर, सुभाष सिंह,विष्णु धनकर समेत मनोज शर्मा, महेंद्र शुक्ला,करम गोरख,शिवा नायडू, इमरान खान,चित्रकान्त केसरी, राकेश सोनी,विनोद साहू,पूना कश्यप,विष्णु कौशल,वहीद खान,रामेश्वर कुशवाहा,नीरज सोनी,अजय मल्लू,राकेश हंस,टिकराम,मोहन गोले, श्रीकांत सोनी मौजूद थे.मालूम हो कि जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर समेत जिले के कई कांग्रेसी राहुल गांधी की ताजपोशी की बधाई देने दिल्ली में ही है।



close