बिलासपुर—झीरम हत्याकाण्ड की सुनवाई विशेष न्यायालय में हुई। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश पर सरकार ने आज दस्तावेज पेश किया। दस्तावेजों की अब छानबीन होगी। जांच पड़ताल के बाद जरूरत पड़ने पर झीरमकाण्ड से जुड़े केन्द्रीय संगठन अधिकारियों का प्रतिपरीक्षण किया जाएगा। मामले की सुनवाई अब 12 जनवरी को होगी।
शुक्रवार को विशेष न्यायालय में झीरम काण्ड की सुनवाई हुई। सरकार ने पिछली बार दिए गए कोर्ट के निर्देशों का पालन किया। मांगे गए दस्तावेजों को पेश किया। मालूम हो पिछली सुनवाई में कांग्रेस वकील ने कोर्ट से झीरम काण्ड के बाद केन्द्रीय जांच टीम के अधिकारियों का प्रतिपरीक्षण किए जाने की मांग की थी। जरूरी दस्तावेज भी पेश करने को कहा था। मामले को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सरकार से झीरम काण्ड से जुड़े जांच दस्तावेजों को पेश करने को कहा था।
शुक्वार को निर्देश के बाद कोर्ट ने मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को पेश किया। पिछली सुनवाई में कांग्रेस वकील ने कहा था कि झीरम काण्ड के बाद एनआईए,केन्द्रीय गुप्तचर टीम समेत कई संस्थानों ने घटना की जांच की थी। जांच से जुड़े दस्तावेजों को पेश किया जाए। जरूरत पड़ने पर केन्द्रीय एजेंसियों के अधिकारियों का प्रतिपरीक्षण भी किया जाए।
फिलहाल सरकार ने दस्तावेज कोर्ट के सामने पेश कर दिया है। अब जांच पड़ताल होगी। मामले में अगली सुनवाई अब 12 जनवरी 2018 को होगी।