स्वच्छता में न्यायधानी को 8 वां स्थान..अम्बिकापुर सफाई का सिरमौर….42 वें पर रायपुर..आयुक्त ने कहा…सहयोग से पाएंगे पहला स्थान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

soumil ranjan tiwariबिलासपुर–राज्य शहरी विकास अभिकरण ने प्रदेश के विभिन्न शहरो की स्वच्छता रेटिग जारी कर दिया है। बिलासपुर नगर निगम को स्वच्छता में कुल 1445 अंक मिले हैं।  लिस्ट में बिलासपुर नगर निगम आठवां स्थान पर रखा गया है। रैंकिंग में पहले स्थान पर अम्बिकापुर है। रायपुर को साफ सफाई में 42 वां रैंक हासिल हुआ है। अंतिम और फायलन लिस्ट भारत सरकार जारी करेगी। लिस्ट का प्रकाशन जनवरी महीने में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 साफ सफाई में बिलासपुर शहर को आठवां स्थान मिला है। निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने नगर वासियों को बधाई दी है। खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नगरवासियों के सहयोग से हम भारत सरकार की लिस्ट में पहले स्थान पर रहेंगे। चौबे ने बताया कि लिस्ट का प्रकाशन राज्य के 168 नगर पंचायत.नगर निगम और नगर पालिकों के सफाई सर्वे के बाद किया गया है।

                   राज्य शहरी विकास अभिकरण ने बिलासपुर शहर को प्रदेश का आठवां साफ सुथरा शहर घोषित किया है। लिस्ट जारी होने के बाद निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे न खुशी जाहिर की है। निगम आयुक्त ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से बिलासपुर को प्रदेश में 168 नगर पंचायत,निगम और पालिका के बीच आठवां स्थान मिला है। जनवरी 2018 में भारत सरकार की अंतिम रैकिंग रिपोर्ट का प्रकाशन होगा। विश्वास है कि नगर वासियों के यदि इसी तरह सहयोग मिला तो बिलासपुर को पहले स्थान पर आने से कोई रोक नहीं सकता है। मुझे अपने शहरवासियों पर पूरा विश्वास है।

अम्बिकापुर को पहला और राजधानी को 42 वां स्थानtown hall 1

      राज्य शहरी विकास अभिकरण की लिस्ट में राजधानी रायपुर को 42 वां साफ सुथरा शहर बताया गया है। राजधानी रैंकिंग में न्यायधानी से कुल 36 स्थान पीछे है। लिस्ट में मुंगेली को 12 वां और पथरिया को 38,वां स्थान मिला है। मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र राजनांदगाव प्रदेश का 17 वां साफ सुथरा शहर है। जबकि बिलासपुर से लगे सिरगिट्टी नगर पंचायत को 16 वां रैंक हासिल हुआ है।

                  रैंकिंग लिस्ट में पहले स्थान पर अम्बिकापुर शहर है। इसी तरह सरगांव 14, कोरबा 26, तखतपुर 32, कवर्धा 40, तिफरा नगरपालिक 49, गौरेला 51,पेन्ड्रा 148, बिल्हा 67, सकरी 75 , कोटा 73, चांपा 101,बोदरी नगर पंचायत 104, माना कैम्प 109, दुर्ग 116 और रायपुर का स्थान 42 हैं।

रैंकिंग में टॉप 10 शहर

                राज्य शहरी विकास अभिकरण की लिस्ट में टाप टेन में यानि दसवां स्तान पुसौर का है। पहला स्थान अम्बिकापुर इसके बाद क्रमश ,साजा, अहिवारा, कांकेर, चिरमिरी, कुम्हारी, नरहरपुर,बिलासपुर,कसडोल और पुसौर है। लिस्ट में अंतिम यानि 156 वां स्थान अंतागढ़ का है।

सहयोग से बनाएंगेे पहला स्थान

              बिलासपुर निगम आयुक्त सौमिल रंजन ने बताया कि लिस्ट राज्य शहरी विकास अभिकरण के विशेषज्ञों ने तैयार किया है। शहर की स्वच्छता को जाँचने और  दस्तावेज़ों के परीक्षण के बाद रैंकिंग जारी हुई है। न्यायधानी वासियों के सहयोग से शहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। व्यक्तिगत और निगम प्रशासन की तरफ से शहर वासियों से अपील करता हूं कि बिलासपुर को रैंकिंग में पहले स्थान पर लाने के लिए सहयोग करें। सभी नागरिक स्वच्छता ऐप डाउनलोड कर शहर की सफ़ाई में रैटिंग बढ़ाए। एप में गंदगी की शिकायत कर अपने शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। यदि इसी तरह लोगों का सहयोग मिलता रहा तो भारत सरकार की लिस्ट में बिलासपुर का पहला स्थान होगा। भारत सरकार जनवरी 2018 में रैकिग लिस्ट जारी करेगी।

close