पूनम महाजन का छत्तीसगढ़ दौरा…आशीष ने बताया..25 हजार कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG_20171206_144953 बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन पद संभालने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूनम महाजन 14 दिसम्बर को रायपुर पहुचेगी। दौरे को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यालय में भाजयुमों की जरूरी बैठक हुई है। इस दौरान पूनम महाजन के दौरे को ध्यान में रखकर जरूरी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के पहले परम्परानुसार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।

                    भारतीय जनता पार्टी के नेता रजनीश सिंह और रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रदेश से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता रायपुर स्थित इन्डोर स्टेडियम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा बिलासपुर जिले के टीम भी शिरकत करेगी। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में बिलासपुर से रायपुर जाएंगे। मंडल अध्यक्ष योजनानुसार अपने मंडल में कार्य करेंगे। बूथ और शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुॅचने के लिए कहा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                    बैठक को जिले के प्रभारी आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया। आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक मंडल से युवा मोर्ा के 50-50 कार्यकर्ताओं को उपस्थित होना है। उन्होने शक्ति केन्द्रों की जानकारी भी ली। ब्लड डाॅयरेक्ट्री के विषय में भी चर्चा की। आशीष अग्रवाल ने बताया कि युवा मोर्चा के ब्लड डाॅयरेक्ट्री हर जरूरत मंद व्यक्ति को लाभ पहुॅचायेगा।युवा मोर्चा कन्या शक्ति संयोजिका मंडल रायपुर विवेकानंद हवाई अड्डे से 500 बहनों की मोटर साईकिल रैली निकालेगी। इसलिए प्रत्येक मंडल से 10-10 बहनों को कार्यक्रम शामिल होना जरूरी है।
             बैठक को भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि जिले के सभी मंडलों में जिला प्रभारी का प्रवास होना है। इस दौरान मंडल कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है।IMG_20171206_145311
                             भाजयुमो प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री अखिलेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की योजनायों को जन जन तक पहुंचाना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले इस दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है।
           बैठक में  प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, राजेश तम्बोली, प्रणव शर्मा, कोमल सिंह ठाकुर, राजू ठाकुर, संतोष सोनकर, दुर्गेश पाण्डेय, प्रकाश यादव, विनय अवस्थी, विष्णु सोनी, हरि गुरूंग, संतोष सिंह ठाकुर, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, संजय मुरारका, मनोज पटेल, अशोक मानिकपुरी, अंकुश गुप्ता, अमरदीप बोलर, अजय तिवारी, राजकुमार साहू, सुनील मलघानी, मुकेश अधीजा, अंकुर सिंह ठाकुर ,लोकेशधर दीवान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
close