बिलासपुर— जिला कांग्रेस राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान न्याय यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। एक दिन पहले पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर लगातार तीसरे साल भी किसान न्याय यात्रा को बिल्हा मोड़ से रवाना किया। किसान यात्रा के दूसरे दिन राजेन्द्र शुक्ला ने नगरपंचायत बिल्हा क्षेत्र के पत्थरखान,में सभा संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस पदयात्री भाठापारा,देवकिरारी,बिठकुली,पोड़ी होते हुए हथनी पहुंचें। राजेन्द्र शु्क्ला समेत अन्य कांग्रेसियों ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर सभा का समापन किया।
किसान न्याय पदयात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस की टीम भाठापारा,देवकिरारी,बिठकुली,पोंडी और हथनी पहुंची। कांग्रेसियों ने जगह जगह सभा को संबोधित किया।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगारो ने अपनी पीड़ा को सामने रखा। पदयात्रा को लगातार मिल रहे समर्थन से जाहिर हो गया है कि लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर नाराजगी है। लोगों ने सरकार को बदलने का पूरा मन बना लिया है। इसके अलावा गांव के लोग पदयात्रा में शामिल भी हो रहे हैं।
दूसरे दिन की पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के अलावा बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर , जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू ,जिला कोषाध्यक्ष नानक रेलवानी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव पाण्डेय ,जिला सचिव मनहरण कौशिक ,शहर महामंत्री प्रमोद नायक, नगर निगम बिलासपुर नेता प्रतिपक्ष शेख नाजिरुदीन , प्रदेश प्रतिनिधि अरुण चौहान समेत जगदीश कौशिक ,राजू सोनवानी ,कमलेश लव्हात्रे, विष्णु धनकर और सैकड़ों कांग्रेसी और ग्रामीण शामिल हुए।