मोटरसायकल से गिरकर मौत..मायके जा रही थी महिला…सिम्स पहुंचने से पहले तोड़ा दम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

cimsबिलासपुर–मोटरसायकल से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी है। घटना के समय महिला का पति मोटरसायकल चला रहा था। घटना तखतपुर-बेलपान के बीच की है। जानकारी के अनुसार महिला पति के साथ मोटरसायकल से अपने मायके दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। घटना के बाद सिम्स पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पा यादव पति अशोक यादव की मोटरसायकल से गिरकर मौत हो गयी है। पुष्पा यादव आज पति अशोक यादव के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने मायके जा रही थी। पुष्पा का मायका पोड़ी में है। तखतपुर-बेलपान के बीच घटिया सड़क होने के कारण मोटरसायकल गड्ढे में आ गयी। आकस्मिक घटना में पुष्पा यादव मोटर सायकल पर बैलेंस नहीं बना सकी। और मोटरसायकल से गिर गयी।

             मोटरसायकल से गिरते ही पुष्पा यादव बेहोश हो गयी। किसी तरह उसे सिम्स लाया गया। डाकटरों ने प्रारम्भिक जांच के बाद पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। पु्ष्पा की उम्र करीब 26 साल है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

close