बीजेपी को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मा कार्यकर्ताओँ को

Chief Editor
4 Min Read
 ??????????
          बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करबला में सनिवार को  महासम्पर्क अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुये। बैठक की शुरूवात भारत माता, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
              बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  धरमलाल कौशिक ने कहा कि 13 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह  ने भोपाल में बैठक आयोजित की है । जिसमें प्रदेश के सम्पर्क की समीक्षा होनी है इस हेतु समस्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल की सम्पूर्ण जानकारी जिले को दे। जिससे बैठक में जिले की सम्पूर्ण जानकारी दी जा सके और जिले के पदाधिकारी मंडल में प्रभारी बनकर और मंडल के प्रभारी शक्ति केन्द्र प्रभारी बनकर सम्पर्क अभियान को तेजी के साथ पूरा करें। जिससे आगामी आने वाले कार्यक्रमों से पहले इसे पूर्ण किया जा सके। श्री कौशिक ने समस्त मंडल अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रम स्वच्छता अभियान एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं अभियान हेतु समिति बनने को कहा।
               भाजपा प्रदेश सहमहामंत्री संगठन  पवन साय ने समस्त मंडल अध्यक्ष व मंडल सम्पर्क अभियान प्रभारियों से मंडल में हुई सदस्यता व महासम्पर्क अभियान सहित मंडल में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और कहा कि अभी सभी कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है और वह है कि सदस्यता अभियान और महासम्पर्क अभियान जिसे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जवाबदेही के साथ पूर्ण करना है। श्री साय ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और पार्टी के कार्यो को समाज के सभी वर्गो और तक पहुॅचाये  ।साथ ही साथ पार्टी के आधार पर देश और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विस्तार करने हर संभव प्रयत्न करे।
            भाजपा जिलाध्यक्ष  राजा पाण्डेय ने कहा कि महासम्पर्क अभियान भाजपा और आमजनों के बीच बेहतर समन्वय बनाने वाला अनुठा अभियान साबित हो रहा है। अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता आम-जन के घर दस्तक देकर उन्हें पार्टी से जुड़े साहित्य देते हुए पार्टी के सिद्धांत, रीति-नीति आदि से अवगत करा रहे हैं। वहीं आम जन अपने विचार, सुझाव व आकांक्षाओं को कार्यकर्ता के माध्यम से पार्टी शीर्ष नेतृत्व पहुंचाएंगे।
           बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रजनीश सिंह व आभार घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर किशोर राय, सुधा वर्मा, गुलशन ऋषि, विष्णु अग्रवाल, मंजूलता अग्रवाल, कांशी साहू, सैय्यद सैफ्फुद्दीन, बृजभूषण वर्मा, अहिल्या सिंह, नारायण तावड़कर, राजेश तम्बोली, रामलाल साहू, शंकर कंवर, मोहित जायसवाल, सोमेश तिवारी, चंदप्रकाश मिश्रा, व्ही.रामा राव, उमेश यादव, भागवत पाण्डेय, मनहरण यादव, विश्राम कौशिक, कपिल सिंह, राजेश्वर शर्मा, मनीष शुक्ला, प्रवीण दुबे, प्रवीर सेन, मुरारी गुप्ता, बीआर महोबिया, शैलेन्द्र सिंह, मनीष अग्रवाल, नीरज जैन, श्रीकांत सहारे, यदुराम साहू, सतीश गुप्ता, नारायण गोस्वामी, संतोष वर्मा, गोविंद यादव, राकेश दीक्षित, रामू साहू, प्रदीप कौशिक, सतीश द्विवेदी, जीरवि कुमार, पुनीता डहरिया, मोहन ढोरिया, विक्रम सिंह, राकेश तिवारी, दिलेन्द्र कौशिल, सुनीता मानिकपुरी, अनिरूद्ध द्विवेदी, जगदीश साव, सुंदर सिंह, लखनलाल पैकरा, नरेश कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण शामिल थे।

 

close