रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अजीत जोगी ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है। जोगी ने देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी है। उन्होनेक हा कि देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ। इसलिए इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जोगी ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया के किसी भी गणतांत्रिक देश से सबसे बड़ा लिखित संविधान हैं।
जोगी ने भारतीय संविधान की तारीफ करते हुए कहा कि महान भारत का महान संविधान महान विभूतियों ने बनाया है। संविधान के प्रस्तावना में हम भारत के लोग…..जो नागरिकों की गरिमा, देश की एकता और अखण्डता पर बल देता हैं। लेकिन मौजूदा समय में संविधान के सामने अनेक चुनौतियां हैं।
जोगी ने बताया कि हमारा संविधान समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात करता है। आदर्श राज्य की स्थापना के लिए के लिए गांव गरीब, मजदूर और किसान के विकास की बात करता हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में जमीनी हकीकत कुछ अलग बयां करती है। अन्नदाता आत्महत्या कर रहे हैं। गरीब, मजदूर, पलायन करने को मजबूर हैं। युवाओं के माथे पर बेरोजगारी की चिंता पढ़ी जा सकती है। नारी अस्मिता खतरे में हैं।
जोगी ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था किसी भी देश का संविधान कितना भी अच्छा हो उसे चलाने वाले अच्छे नहीं तो उसका कोई मतलब नहीं होगा।