अनिल टाह को ग्रामीणों ने लिया हाथों हाथ…बताया…गांव का नहीं…पंच और सरपंच का हुआ विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

DSC_2587बिलासपुर–छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के तेइसवें दिन जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह की टीम बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के नगोई, बैमा और खमतराई गांव पहुंची। अनिल टाह अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर छत्तीसगढ़िया अधिकार पत्र और शपथ-पत्र की जानकारी दी। जनता कांग्रेस महासचिव ने जगह जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। टाह ने भाजपा सरकार की नाकामियों पर चुटकी लेते हुए साल 2018 में जनता कांग्रेस की जीत का आशीर्वाद मांगा। पदयात्रा के दौरान अनिल टाह के समर्थकों ने सभी घरों में स्टीकर भी चिपकाया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह समर्थकों के साथ बेलतरा विधासभा क्षेत्र के नगोई, बैमा और खमतराई के ग्रामीणों से रूबरू हुए।स्थानीय लोगों ने अनिल टाह की पदयात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों ने जोगी समर्थन में नारेबाजी कर पदयात्रियों का उत्साह बढ़ाया।  तीनों गांव में पदयात्रा के दौरान अनिल टाह ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

                बैमावासियों ने बताया कि नाली निर्माण नहीं होने से घर का गंदा पानी सड़क से बहता है। संक्रामक रोग की आशंका बनी रहती है। बैमा, नगोई और खमतराई के बुजुर्गों ने अनिल टाह से निराश्रित वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत भी की ।खमतराई के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 3 साल से मनरेगा का भुगतान नही हुआ है। नगोई के ग्रामीणों ने शौंचालय निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की।

                      नगोई और बैमा के लोगों ने बिजली समस्या की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 14 साल में गांव की स्थिति जस की तस है। नाराज लोगों ने बताया कि विकास गाव का नहींं बल्कि पंच सरपंचों का हुआ है। क्षेत्रीय विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया है।

                                       छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के दौरान लोगों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पदयात्रा में एच.पी. लक्ष्मे, कौशिल्या पोर्ते, आशा साहू, कमल कश्यप, दिलीप मिरी, रामलाल साहू, प्रशांत त्रिपाठी, शीतल जायसवाल, बंटी बैसवाड़े, मनीष शर्मा, हितेश देवांगन, नवलकिशोर खरे, लक्ष्मण देवांगन, गुणवंत साहू,कोमल पटेल, सुमित्रा आरमोर, राजकुमारी राज, बजरंग कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

close