किसने कहा…इंदिरा ने बनाया आमजन का बैंक…अब लाइन में खड़ी है जनता…क्यों नहीं चली अमेरिका की हेकड़ी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171119-WA0609बिलासपुर—पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज कांग्रेसियों ने याद किया। कांग्रेसियों ने प्रियदर्शनी की जीवनी और देश के दिए योगदान पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर तार बहार चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव,पूर्व सांसद करुणा शुक्ला समेत प्रदेश के आला कांग्रेस मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  कांग्रेसियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के जन्मशती वर्ष को “स्मरणोत्सव शताब्दी ” के रूप में मनाया। शताब्दी वर्ष के समापन दिवस पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की प्रियदर्शिनी सम्मान कार्यक्रम में 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

                        कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि जनशताब्दी समारोह कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य सरोज कश्यप, मंजू मित्रा, कठपुतली के क्षेत्र में काम कर रहीं नीलिमा मोइत्रा, पुष्पा देवरस,ममता मिश्रा, मीरा मिश्रा, करुणा डुंगडुंग,सावित्री जायसवाल,यशोदा पाटिल,सुशीला लव्हतरे,मंजू ठाकुर,उषा किरण बाजपाई,अफ़रोज़ खान,कान्ता सिन्हा,डॉ शकुंतला जितपुरे,डॉलर राव, को प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने भी महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है।

                                                 पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी साहसी महिला थी। बैंको का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता को समर्पित किया। मोदी ने आम जनता का पैसा उद्योगपतियो को दिया। देश की जनता को लाइन में खड़ा कर दिया।  इंदिरा ने 1971 में करारा जवाब देते हुए IMG-20171119-WA0683पाकिस्तान का टुकड़ा कर बांग्लादेश बनाया। अमेरिका भी देखता रह गया। अमेरिका ने पाकिस्तान के पक्ष में सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में भेजा लेकिन भारतीय सेना बिना भय 93 हज़ार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक  बनाया।

                                                 भूपेश ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर बताया कि इंदिरा ने विश्व के दो महाशक्तिओ से हटकर तीसरे गुट से सन्तुलन बनाने का प्रयास किया। बघेल ने इशारों में कहा कि कुछ लोग इंदिरा गांधी की नकल कर रहे हैं। यह जानते हुए भी कौवा हंस की चाल नहीं चल सकता है। इंदिरा बनने के लिये सीने में गोली खाने की हिम्मत होनी चाहिए ।

                               नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने कहा कि तत्कालीन समय मे खाद्यान्न समस्या थी। लोग भुखमरी के शिकार हो रहे थे। अमेरिका जैसे देशों से गेंहू लेना पड़ता था । भूखमरी से निपटने इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति का आह्वान किया। विश्व मे सैन्यशक्ति का लोहा मनवाया। 1974 में परमाणु परीक्षण कर देश को नई पहचान दी।

                        करुणा शुक्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी को उनकी योग्यता,निर्भीकता ,साहस और राजीनीतिक  सोच के कारण विरोधी भी याद करते हैं। इंदिरा गांधी सही मायनों में महिलाओं में नारी शक्ति का अहसास कराया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,राजेन्द्र शुक्ला,नरेंद्र बोलर,शेख गफ्फार,बैजनाथ चंद्राकर,चंद्रप्रकाश बाजपाई,विजय पांडेय,अर्जुन तिवारी,महेश दुबे,आशीष सिंह,कृष्ण कुमार यादव,शेखनजीरुद्दीन,राजेश पांडेय,सैय्यद ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,चन्द्र प्रकाश देवरस,एस डी कार्टर,रविन्द्र सिंह,अभय नारायण राय,जुगल किशोर गोयल,समरजीत सिंह,सुनील शुक्ला,ऋषि पांडेय,धर्मेश शर्मा,अरविंद शुक्ला,प्रमोद नायक,विजेकेशरवानी,शैलेश पांडेय,शिवा मिश्रा,सीमा पांडेय,अनिता लवहतरे,आशा पांडेय,पुष्पा दुबे,जय श्री शुक्ला,अखिलेश बाजपाई,शैलेन्द्र जायसवाल,बद्री जायसवाल,रमा शंकर बघेल,दीपांशु श्रीवास्तव,नवीन दुबे,अमित दुबे,अनिल सिंह चौहान,विजय वर्मा,विनोद शर्मा,समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

close