महारानी लक्ष्मी बाई जयंती: रैली में स्कूली बच्चों पर बीजेपी का तमगा….?

Chief Editor
3 Min Read

maha raniमुंगेली ( आकाश दत्त मिश्रा) । महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के मौके पर  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यों ने नगर में एक रैली निकाली । जिसमे समस्त नागरिकों को आमंत्रित किया, इस दौरान स्कूली छात्राएं बाकायदा यूनिफार्म में रैली में मौजूद रही । नारी शक्ति के समागम में छात्राओं की उपस्थिति  देखकर गर्व महसूस होना लाजमी था।   लेकिन लोगो का नज़रिया बदलते देर नही लगी जब उन्होंने देखा कि महिला मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने छोटे छोटे बच्चो को भारतीय जनता पार्टी का तमगा भी पहना दिया। जिस पर कमल के फूल के साथ 2015 महासम्पर्क अभियान की छाप भी आप स्पष्ट देख सकते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्कूली बच्चो को भारतीय जनता पार्टी का तमगा पहनाकर ना सिर्फ रैलियों में घुमया गया। बल्कि महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती समारोह के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों और आगामी चुनाव में किंस मानसिकता के साथ कार्य करना है, यह  नाबालिक- मासूम  बच्चो पर थोप दिया गया। कार्यक्रम में शामिल एक शिक्षिका ने यहां तक कह डाला कि आगामी चुनाव में आप सभी लड़कियों को महारानी लक्ष्मीबाई की तरह  वीरता के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। ये आखिर क्या था ये समझ से परे है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं की विचारधारा को नाबालिक स्कूली बच्चो के मस्तिष्क में जबरिया आरोपित करने  पर आमादा नजर आ रही  है और सबसे चौकाने वाली बात यह है कि स्कूली बच्चे भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का हिस्सा बना दिये जाते है और प्रशासन इस पर अनजान बना हुआ है।
इस मसले पर कांग्रेसी नेता रोहित शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की आड़  में बच्चो को भाजपा का प्रचार करने प्रेरित किया जा रहा है ।जो कि नियमतः गलत है , महारानी लक्ष्मी बाई देश का गौरव है। जयंती मनाई जानी चाहिए ।लेकिन बच्चो को किसी पार्टी विशेष के बैनर तले कार्य करने दबाव बनाना अपराध की श्रेणी में आता है। रोहित शुक्ला और  युवा नेता राजेश छेदइया  ने SDM और जिला शिक्षा अधिकारी को इस बात की सूचना दी तो अधिकारियों ने कुछ पता नही होने की बात कही ।वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन भोजवानी ने इस मसले कहा पर कहा कि हमे कांग्रेस का हर आरोप मंजूर है, कांग्रेस जो कहती है सच कहती है।
भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के द्वारा कही गयी बात कितनी फिट बैठती है, ये पार्टी के आलाकमान ही बेहतर बता सकते है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के मौके पर हुई भूल प्रशासन की नज़रों में आ चुकी है। प्रशासन इसपर क्या रवैया अपनाएगा ये देखना लाज़मी होगा।

close