फिर धसकी सड़क…मंत्री और महापौर के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन…पीडब्लूडी ने कहा दो दिन बाद करेंगे काम

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20171105124839IMG20171105130337बिलासपुर—पुराना हाईकोर्ट के सामने सड़क धसकने की खबर मिलते ही कांग्रेसी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर स्थानीय मंत्री और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आनन फानन में नगर निगम ने गड्ठे को रेत से भर दिया। लेकिन नाराज कांग्रेसियों ने जेसीबी से गड्ठे को ना केवल खाली करवाया। बल्कि गड्ठे में खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर जहर भी उगला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         रविवार दोपहर को पुराना हाईकोर्ट के सामने सड़क धसक गयी। स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र जायसवल,नरेन्द्र बोलर,शैलेश पाण्डेय और उनके समर्थकों ने निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ गड्ठे में घुसकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भ्रष्टाचार को दबाने महापौर किशोर राय ने आनन फानन में गड्ठे को रेत से भर दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं करेगी।

                                      मालूम हो कि कुछ महीने पहले बिहारी टाकीज के सामने सड़क धसकने का मामला सामने आया था। स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने मौके पर निगम आयुक्त सौमिल रंजन और पीडब्लूडी मुख्य अभियन्ता मधेश्वर प्रसाद को बुलाया। सड़क की स्थिति से अवगत कराया था। सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम ने बताया कि सिवरेज प्रक्रिया के बाद घटिया सड़क का निर्माण किया गया है। पीडब्लूडी ने गांधी चौक से तारबाहर सड़क मरम्मत के लिए निगम से 94 लाख की मांग की। समय पर राशि नहीं मिलने के कारण सड़क मरम्मत नही हुई।

     IMG20171105123453                           कुछ महीने बाद पुराने स्थान से दूर पुराना हाईकोर्ट के सामने रविवार को सड़क धसकने की जानकारी मिली। देखते ही देखते कांग्रेसी मौके पर पहुंच गये। शैलेन्द्र जायसवाल ने मामले की जानकारी  निगम इंजीनियर समेत महापौर और पीडब्ल़़डी के अधिकारियों को दी। लेकिन मौके पर निगम का कोई भी जिम्मेदारी व्यक्ति नहीं पहुंचा।  कुछ देर के लिए कांग्रेसी इधर उधर हुए निगम कर्मचारियों ने सड़क को रेत से भर दिया। दुबारा मौके पर पहुंचते ही पाटे गए सड़क को देखकर कांग्रेसी आग बबूला हो गए। दुबारा सड़क की मिट्टी को जेसीबी से निकलवाया और गडठे में घुसकर स्थानीय मंत्री और महापौर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

गड्ठे में घुसकर नारेबाजी

                             कांग्रेसियों ने गड्ठे में उतरकर स्थानीय मंत्री और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शैलेन्द्र जायसवाल,नरेन्द्र बोलर और कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सिवरेज ने शहर की सड़कों को बरबाद कर दिया है। सिवरेज निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हुआ। सिवरेज कम्पनी ने सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता को नजरअंदाज किया है। जिसके कारण बेमौसम सड़कें धसक रही हैं। पीडब्लूडी ने सड़क ठीक करने 94 लाख रूपए की मांग की । बावजूद इसके निगम प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है। यही कारण है कि पुराने स्थान से चंद कदम दूर उसी लाइन में दो जगह सडक धसक गयी। आनन फानन में निगम ने गडठे को रेत भरवा दिया है। IMG20171105124839

                      शैलेश पाण्डेय,नरेन्द्र और पार्षद शैलेन्द्र ने बताया कि हम लोगों ने पाटी गयी मिट्टियों को निकाल दिया है। जब तक बेस ठीक नहीं होगा सड़कें इसी तरह धसकती रहेंगी। जब तक निगम और पी़डब्लूडी से जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएगा। सड़क को नहीं भरने देंगे।

दो तीन में शुरू होगा काम

                        लोक निर्माण विभाग डीविजन एक के मुख्य अभियंता मधेश्वर प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले निगम प्रशासन से विभाग को लगभग 94 लाख रूपए मिले हैं। दो तीन बाद तारबाहर चौक से गांधी चौक के बीच सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क को चौड़ा भी किया जाना है। सड़क मरम्मत में देरी की मुख्य समय पर समय पर राशि का नहीं मिलना है। अब रूपए मिल गए हैं। काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

close