350 फिट गहरी खाई में युवती ने लगाई छलांग..सेल्फी लेने वाला युवक फरार…मुंगेली की है मृतक युवती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171102-WA0024बिलासपुर— मध्यप्रदेश छत्तीसगढ बार्डर पर स्थित माई की बगिया सोन कुण्ड से छलांग लगाकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती मुंगेली की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से एक लड़के साथ अमरकंटक में देखी गयी। घटना के दिन लड़के के साथ सेल्फी ले रही थी। इसी बीच उसने खाई में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाते ही युवक फरार हो गया है। दोनों प्रदेश के पुलिस मामला दर्ज कर लड़के की तलाश कर रही है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            गौरेला थाना से मिली जानकारी के अनुसार माई की बगिया स्थित एक खाई में युवती की लाश मिलने की जानकारी मिली। लोगों के सूचना पर अमरकंटक पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। माई की बगिया गौरेला थाना क्षेत्र का हिस्सा है। जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद दोनों राज्यों की पुलिस को मालूम हुआ कि लड़की का नाम उषा डहरिया है। लडकी मुंगेली जिले के पृथकपुर गांव की रहने वाली है।

           जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उषा डहरिया पिछले दो दिनों से अमरकंटक में रूकी थी। फरार लड़के के साथ युवती ने अमरकंटक की वादियों का आनंद ले रही थी। आज सुबह मतलब घटना के दिन उषा डहरिया लड़के के साथ माई की बगिया घूमने गयी। सोनकुण्ड के दृष्य का आनंद लिया। दोनों ने सेल्फी ली। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

                              विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने आव देखा ना ताव…350 फिट गहरी खाई में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा लिया। इतना होते ही युवती के साथ का युवक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंच गयी। माई की बगिया गौरेला थाना क्षेत्र में आता है। तत्काल गौरेला पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

                                               दोनों राज्यों की पुलिस को पूछताछ के बाद जानकारी मिली है कि युवती का नाम उषा डहरिया है। छत्तीसगढ राज्य के मुंगेली जिला पृथकपुर गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि फरार युवक मुंगेली जिला का ही रहने वाला है।

मामले में पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है। पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली लड़की के साथ फरार युवक कहां का रहने वाला है। लडकी से उसका क्या रिश्ता है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

close