भाजयुमो का दावा,नौजवानो का मिल रहा समर्थन,चौथी बार भी बनाएँगे सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
IMG-20171028-WA0005 IMG-20171028-WA0006बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की प्रथम दिवस की बैठक भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के पहले अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया।
                            बैठक को संबोधित करते हुये भाजयुमो जिला सहप्रभारी गोपाल समांतो ने कहा कि युवा मोर्चा को सरकार के विकास कार्यो और योजनाओं की पुख्ता जानकारी होनी चाहिए। शिक्षा, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्र में भाजपा सरकार ने युवाओं को प्रोत्साहित करने का विशेष अभियान चलाया है। यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ के युवा हमारे साथ है।
                  महापौर किशोर राय ने आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। किशोर राय ने कहा कि इस बार सरकार बनाने में युवाओं की भूमिका अहम होगी। युवा पीढ़ी और कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। परिणाम भी सामने आ रहा है। जाहिर सी बात है कि इसका लाभा भी चुनाव में मिलेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं से कहा कि आगामी चुनाव में एक-एक बूथ को फोकस करने की जरूरत है।
               भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि यदि युवा कार्यकर्ता ठान ले तो बाधाओं को रास्ता छोड़ना पड़ता है। विश्वास है कि युवा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से चौथी बार भी सरकार बनाने के लिए कमर बांधकर तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, भाजयुमो जिला महामंत्री लोकेशधर दीवान, दुर्गा कश्यप, प्रणव शर्मा, ईश्वर देवांगन, सागर बंजारे, राजू सिंह, दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरूंग, विनय अवस्थी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, विजय छुगानी, शैलेन्द्र सिंह, बिज्जू राव, संतोष कश्यप, संतोष प्रजापति, विभा नहरेल, अभिलाषा बघेल, सरोज केरकेट्टा, रोहित मिश्रा, लक्ष्मीकांत शास्त्री, कुंदनधर दीवान, अमरदीप बोलर, संजय मुरारका, राकेश लालवानी, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, अमित चतुर्वेदी, अशोक मानिकपुरी, अंकुश गुप्ता, सीटू चाॅवला, संतोष पाटनवार, दीपचंद दुबे, रामनिवास साहू, राजकुमार वर्मा, सीनू राव, छोटेलाल शर्मा, सुनील प्रजापति सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
TAGGED: , , , ,
close