गुरूवार को खुलेगा ओपन परीक्षा का रिजल्ट..बच्चे करेंगे लौह पुरूष को याद…विविध कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

OPENरायपुर— छत्तीसगढ राज्य ओपन स्कूल हाईस्कूल और हायर सेकन्डरी का परीक्षा परिणाम गुरूवार 26 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।  परीक्षा का आयोजन सितम्बर 2017 को किया गया था। शासन से जारी पत्र के अनुसार परीक्षा का परिणाम राज्य ओपन स्कूल के वेवसाइट पर भी देखा जा सकता है। राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.cgsos.co.in है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जानकारी के अनुसार ओपन स्कूल परीक्षा परिणाम 26 अक्टूबर 2017 को सुबह किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस

स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

                  मालूम हो कि 31 अक्टूबर को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती है। सरदार पटेल को भारत का विस्मार्क कहा जाता है। उन्होने अथक प्रयास के बाद562 रियासतों को एक कर अखण्ड भारत बनाया। पटेल के योगदान को छात्र छात्राओं में चिरस्थायी बनाने शिक्षा विभाग ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है.

                          31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में पटेल के जीवन और व्यक्तित्त्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होगा। छात्र छात्राएं राष्ट्रीय एकता के विषय पर रचनात्मक नारा,लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

close