एक हजार से अधिक रेल यात्री फंसे आपरेशन “चक्रव्यूह” में

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।मंडल के सभी स्टेशनों में त्वरित टिकट प्रदान करने हेतु पर्याप्त टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही साथ टिकट प्राप्त करने के अनेकों साधन होने के वावजूद यात्रियों द्वारा बिना टिकट यात्रा की जा रही है। मंडल प्रशासन द्वारा ऐसे यात्रियों की रोकथाम एवं टिकटधारी यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाई जा रही है।इसी संदर्भ में वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रातः 06 बजे से रात 08 बजे तक गुजरने वाली 24 गाडियों में बिना टिकट यात्रियों की घेराबंदी कर उन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                         इस अभियान में बिना टिकट के 147 मामलों से 84,800 रूपये, अनियमित टिकट के 272 मामलों से 1,08,395 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 585 मामलों से 53,630 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 03 मामले से 120 रूपये  तथा गंदगी फैलाने के 15 मामलों से 900 रूपयेेे सहित कुल 1022 मामलों से 2,47,845 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई तथा वाणिज्य विभाग के अन्य स्टाफ भी शामिल थे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close