गुजरात के कांकरिया झील की तर्ज पर नया रायपुर में बनेगा म्यूजिकल डांसिंग फाऊण्टेन

Shri Mi
2 Min Read

gujrat_fountain_naya_raipur_index♦देश का छठवां म्यूजिकल फाऊण्टेन होगा नया रायपुर में
रायपुर।
नया रायपुर में मंत्रालय के सामने स्थित राजधानी सरोवर में गुजरात के कांकरिया झील की तर्ज पर म्यूजिकल डांसिंग फाऊण्टेन मल्टीमीडिया लेजर एवं वीडियो शो का निर्माण किया जाएगा। यह देश का छठवां म्यूजिकल डांसिंग फाऊण्टेन होगा। वर्तमान में गुजरात के गांधी नगर स्थित कांकरिया झील के अलावा लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट, कोलकाता के विवेकानंद पार्क, मुर्शीदाबाद के मोतीझील और जमशेदपुर के जुबली पार्क में इस तरह का फाऊण्टेन बनाया गया है। फाऊण्टेन निर्माण का कार्य रिप्पल कंपनी को दिया गया है, जो पांच माह में इसका निर्माण पूरा करेगा।आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि यह म्यूजिकल फाऊण्टेन छत्तीसगढ़ का इस तरह का पहला फाऊण्टेन होगा। उन्होंने बताया कि देश के अन्य शहरों में स्थापित म्यूजिकल डांसिंग फाऊण्टेन की तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद एनआरडीए ने विशेषज्ञों के सहयोग से इसका डिजाईन तैयार किया है। इसमें 360 डिग्री घूमने वाला न्यूनतम 12 मीटर से अधिकतम 35 मीटर ऊंचाई के 105 फाऊण्टेन जेट होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              लगभग 40 से ज्यादा टू-डी और थ्री-डी नोजल होंगे। न्यूनतम 6 मीटर की ऊंचाई के एक्वा-पाईरोटेक्निक मोर्टार, केनन एवं सनबर्स्ट भी लगाए जाएंगे। पूरा फाऊण्टेन सिस्टम 75 मीटर लंबाई और 35 मीटर चौड़ाई का होगा। इसमें 35 मीटर ग 11 मीटर का वाटर स्क्रीन और 200 से ज्यादा वाटर इफेक्ट होंगे।

                               फाऊण्टेन में आरजीबी लेजर बीम प्रोजेक्टर और अत्याधुनिक वीडियो प्रोजेक्टर एवं साऊण्ड सिस्टम के साथ ही 250 से ज्यादा आरजीबी एलईडी लाईट लगाए जाएंगे। म्यूजिकल फाऊण्टेन पायरोटेक्निक सहित 30-30 मीनट के लेजर और वीडियो शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 400 दर्शक क्षमता का आधुनिकतम दर्शक गैलरी भी बनाया जाएगा।मूणत ने बताया कि इस निर्माण से छत्तीसगढ़ की जनता को प्रतिदिन एक अनूठा आयोजन देखने को मिलेगा और यह आस-पास के राज्यों को पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close