पौधे जीवन का अहम् हिस्सा…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150708-WA0005बिलासपुर— जिला कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी आज महामाया नगरी रतनपुर पहुंचकर विकास कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर परदेशी ने इस मौके पर एक बैठक के बाद पौधरोपण किया। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज महामाया नगरी रतनपुर का भ्रमण किया। योजनाओं और कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने की बात कही। परदेशी ने नगर पालिका परिसर में पौध रोपण भी किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि पौधा लगाना आसान है लेकिन उसकी सुरक्षा जब तक नहीं होगी। तब तक हम अपने अभियान को सफल नहीं मान सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों और पौधों का पालन पोषण एक बराबर होना चाहिए। बच्चे बड़े होकर माता पिता का नाम रोशन करते हैं लेकिन उससे फायदा एक परिवार को होता है। लेकिन पेड़ पौधे बड़े होकर निःस्वार्थ भाव से पूरे समाज को पालते हैं।

परदेशी के साथ उपस्थित अन्य कर्मचारियों के अलावा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष आशा सूर्यवंशी ने भी पौध रोपण किया।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आश्वासन दिया कि ना केवल इन पौधों का उचित देखरेख किया जाएगा। बल्कि लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण और सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा

close