जुआँ के रकम की बंदरबाँट,स्पेशल टीम के जवानो ने किया शर्मसार,पुलिस कप्तान ने किया लाइन अटैच

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

cg_policeबिलासपुर— पुलिस जो ना करे…सब थोड़ा…। एक बार फिर जवानों की लम्बी जीभ ने पुलिस कप्तान के प्रयास और विश्वास को झटका दिया है। दो जवानों ने जुरआरियों को भगाकर लाखों रूपयों का बंदर बांट कर लिया। दोनों जवानों ने जुआ खेलते समय जब्त साढ़े तीन लाख रूपयों के अलावा जुआरियों को छोड़ने के लिए भी सौदा किया है।एक तरफ पुलिस कप्तान घूम घूमकर बेहतर पुलिंसिंग के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्पेशल टीम के जवान पुलिस कप्तान के सारे प्रयासों पर पानी फेरने से बाज भी नहीं आर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्पेशल टीम का जवान सोमनाथ यादव ने टीम के सदस्यों और टीम प्रमुख को बताया कि कोटा के नेवसा में अच्छी खासी संख्या में जुआरी लोग फड़ बिछाकर बैठे हैं। टीम ने एक साथ उस्लापुर के बाद नेवसा में छापामार कार्रवाई का फैसला किया।
cfa_index_1_jpg

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 इसी बीच स्पेशल टीम के सदस्य सुमन्त कश्यप और प्रशांत पाण्डेय ने नेवसा पहुंचकर जुआरियों को पकड़ा। फड़ से साढ़े तीन लाख रूपए जब्त किये। सूत्रों के अनुसार सुमन्त और प्रशांत ने नेवसा में पकड़े गए सभी जुआरियों से 15-15 हजार रूपए लेकर भगाने में सहयोग भी किया। जब दोनों जवान नेवसा से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात स्पेशल टीम के अन्य सदस्यों से हुई। सुमन्त और प्रशाांत ने बताया कि नेवसा में जुआ खेलने की बात अफवाह थी। हम लोग सर्च कर लौट रहे हैं। लेकिन दोनों की  बात स्पेशल टीम के गले से नहींं उतरी।

                                स्पेशल टीम के सदस्य विजय,आशीष राठौर समेत अन्य जवानों ने मामले की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माइक टू से की। माइक टू ने प्रशांत और सुमन्त को तलब किया। दोनों ने आरोपों को गलत बताते हुए माइक टू से वाद विदाद किया।

साढ़े तीन लाख रूपए जब्त..जुआरियों से वसूली

                 सूत्रोंं की माने तो दोनों जवानों ने नेवसा में जुआरियों के फड़ से साढ़े तीन लाख से अधिक रूपए जब्त किये गये हैं। जुआरियों को भगाने के लिए सभी से पन्द्रह पन्द्रह हजार की वसूली हुई है। वसूली गयी राशि लाखों रूपयों में है। अभी तक जानकारी नहींं मिल सकी है कि नेवसा में कुल कितने जुआरियों को रूपए लेकर छोड़ा गया है।

दोनो जवान लाइन अटैच

               शिकायत मिलने के बाद पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों से वाद विवाद किए जाने और अनुशासनहीनता पर नाराजगी जाहिर की है। मयंक श्रीवास्तव ने स्पेशल टीम के दोनो जवान सुमन्त कश्यप और प्रशांत पाण्डेय को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है। मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। दोनों के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप है। इसके अलावा पुलिस की टीम जुआ प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करेगी।

close