सिम्लेक्स के खाते से होगा सड़क मरम्मत का भुगतान..पीडब्लूडी का फैसला..पहले भुगतान..फिर काम

BHASKAR MISHRA

sivraje_3बिलासपुर— सिवरेज कार्य के दौरान बरबाद सड़कों का निर्माण पीडब्लूडी करेगा। सिवरेज खुदाई के दौरान निगम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की 26 सड़कें बरबाद हुई हैं। सभी सड़कों की पैचिंग और मरम्मत पीडब्लूडी करेगा। लोकनिर्माण विभाग ने खर्च का व्यौरा निगम प्रशासन को भेज दिया है।  लेकिन क्रेडिट पर काम करने से इंकार कर दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  निगम क्षेत्र की करीब 26 सड़कों का मरम्मत कार्य पीडब्लूडी करेगा। सभी सड़कें पीडब्लूडी की हैं। सिवरेज खुदाई के दौरान खराब हो चुकी हैं। पीडब्लूडी ने सर्वे के बाद मरम्मत मेंं आने वाले खर्च का व्योरा निगम प्रशासन को भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले निगम को राशि का भुगतान करना होगा। सड़कों की मरम्मत में करीब 4 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च होंगे।

                                                       जानकारी के अनुसार तारबाहर चौक से गाधी चौक के बीच सड़क मरम्मत के लिए निगम प्रशासन पीडब्लडी को 93 लाख रूपए देने का मौखिक फैसला कर लिया है। पीडब्लूडी के अनुसार सवाल मौखिक या लिखित का नहीं है। जब तक 93 लाख रूपए विभाग के खाते में नहीं आएगा। मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा। चाहें सड़के कोई भी क्यों ना हो।

               निगम से मिली जानकारी के अनुसार एमआईसी में मौखिक फैसला हुआ है कि तारबाहर चौक से गांधी चौक के बीच मरम्मत कार्य के लिए जल्द ही 93 लाख रूपए पीडब्लूडी के खाते में डाल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य में आने वाले खर्च का भुगतान सिम्प्लेक्स कंपनी के खाते से किया जाएगा।

close